जानिए WWE Elimination Chamber में कैसा रहा है Roman Reigns का प्रदर्शन और किन Superstars के खिलाफ मिली करारी शिकस्त

रोमन रेंस भले ही WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन उनकी कमी फैंस को आगामी एलिमिनेशन चैंबर (WWE Elimination Chamber) प्रीमियम लाइव इवेंट में खलने वाली है। कंपनी ने ट्राइबल चीफ को इस इवेंट के लिए बुक नहीं किया है और काफी समय बाद रेंस इसे मिस करने वाले हैं।

आपको बता दें कि रोमन रेंस ने सबसे पहले साल 2013 में इस PLE में हिस्सा लिया था। इसके बाद 2014, 2018, 2021, 2022 और 2023 में भी शो का हिस्सा रेंस बन चुके हैं। 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोमन रेंस ने Elimination Chamber में कोई मुकाबला नहीं लड़ा था। इसके अलावा 2016 में इस इवेंट का आयोजन नहीं किया गया था।

ट्राइबल चीफ ने 5 मौकों पर जीत दर्ज की है और सिर्फ एक बार उन्हें शिकस्त मिली है। हेड ऑफ द टेबल अभी तक Elimination Chamber में एक भी सिंगल्स मैच नहीं हारे हैं। वो 2014 में जरूर सिक्स मैन टैग टीम मैच को हार गए थे। रोमन रेंस ही उस मुकाबले में वायट फैमिली के खिलाफ पिन हो गए थे।इस आर्टिकल के जरिए हम आपको Elimination Chamber इवेंट में Roman Reigns का प्रदर्शन कैसा रहा है वो बताने वाले हैं।

WWE Elimination Chamber में कैसा रहा है Roman Reigns का प्रदर्शन?

1- Elimination Chamber 2013: द शील्ड (रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज़) ने सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में जॉन सीना, रायबैक और शेमस को हराया था।

2- Elimination Chamber 2014: वायट फैमिली (ब्रे वायट, ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन) ने सिक्स मैन टैग टीम मैच में द शील्ड (रोमन रेंस, डीन एंब्रोज़ और सैथ रॉलिंस) को शिकस्त दी थी। इस मैच में रेंस पिन हुए थे।

3- Elimination Chamber 2018: रोमन रेंस ने Elimination Chamber मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन, सैथ रॉलिंस, फिन बैलर, जॉन सीना, इलायस और द मिज़ को हराया था। इसी के साथ रेंस WrestleMania 34 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर बने थे।

4- Elimination Chamber 2021: रोमन रेंस ने सिंगल्स मुकाबले में डेनियल ब्रायन को टेक्निकल सबमिशन के जरिए हराते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

5- Elimination Chamber 2022: रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच हुआ था। इस मुकाबले में Roman Reigns ने टेक्निकल सबमिशन के जरिए हराते हुए अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

6- Elimination Chamber 2023: रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिला था। रेंस ने ज़ेन को हराते हुए अपने टाइटल को रिटेन किया था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *