Lakshadweep: बीच के पास बैठकर देखनी है नेचर की खूबसूरती तो घूम आएं लक्षद्वीप, जानिए पहुंचने का तरीका

समुद्र का गहरा नीला पानी और लहरों की आवाज अपनी ओर आकर्षित करती हैं। लोग नीले पानी वाले समुद्र को देखने के लिए बाली या मालदीव्स जाना पसंद करते हैं। लेकिन भारत में रहकर भी इन सब चीजों का मजा ले सकते हैं।

जी हां, समुद्र किनारे बैठकर नेचर को देखने के लिए लक्षद्वीप एकदम अच्छी जगह है। हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस जगह पर पहुंचे थे। जिसके बाद से उनकी तस्वीरें देख लोग भी यहां घूमने का मन बना रहे हैं। ज्यादातर लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर लक्षद्वीप पहुंचा कैसे जाए। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को

कैसे पहुंचे लक्षद्वीप

लक्षद्वीप अरब सागर के किनारे पर है। यहां सिर्फ पानी वाले जहाज या फ्लाइट से ही पहुंचा जा सकता है। लक्षद्वीप जाने के लिए आपको सबसे पहले कोच्ची पहुंचना होगा। आमूमन सभी शहरों के एयरपोर्टसे कोच्ची की फ्लाइट मिलना आसान है। फिर आप यहां से लक्षद्वीप के लिए पानी वाला जहाज या फिर फ्लाइट ले सकते हैं। पानी वाले जहाज का सफर 14 से 20 घंटे का होता है। हालांकि अगर जल्दी पहुंचना चाहते हैं, तो कोच्चि से अगट्टी हवाई अड्डे के लिए सीधे फ्लाइट ले सकते हैं। अगट्टी आइलैंड से आप बोट द्वारा मिनिकॉय आइलैंड, कल्पेनी आइलैंड और दूसरे आइलैंड तक जा सकते हैं।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *