6 मई तक चमकेगी इन राशियों की किस्मत, Guru की सीधी चाल देगी लाभ

देवों के गुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। गुरु का राशि परिवर्तन बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है, जिनके शुभ होने पर व्यक्ति की सुख-समृद्धि बढ़ जाती है। वर्तमान में गुरु सीधी चाल में गोचर कर रहे हैं। 31 दिसंबर के दिन गुरु मेष राशि में मार्गी हुए थे, जो 6 मई तक सीधी चाल में ही गोचर करेंगे। इसलिए आइए जानते हैं गुरु की मार्गी स्थिति से किन राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ होगा-

धनु राशि
गुरु की मार्गी चाल धनु राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। जीवन में चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। समाज को प्रभावित करने और आकर्षित करने की आपकी क्षमता तेज होगी। भीड़ से अलग सोचेंगे और नेतृत्व की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे। यात्रा करने की भी संभावना है।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए गुरु की मार्गी स्थिति फायदेमंद मानी जा रही है। करियर की दृष्टि से रचनात्मक कौशल मजबूत होगा। रचनात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही अनेक कार्यों को अंजाम देकर सामाजिक क्षेत्र में भी आप मान-सम्मान और पहचान हासिल कर सकेंगे।

सिंह राशि
गुरु की सीधी चाल से सिंह राशि के लोगों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में बनाई गयी योजनाओं की सफलता मिलने की संभावना अधिक है। नौकरी कर रहे लोगों को गुरु कृपा से अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। काम की सराहना होगी साथ ही नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सफल रहेंगे। कमाई के नए स्रोत भी बनेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *