नए साल में खुद से करें ये वादे, लाइफ में आएंगे बदलाव

नए साल में खुद से करें ये वादे, लाइफ में आएंगे बदलाव

पुराने साल के खत्म होने के साथ ही पुरानी बुरी बातों, बुरी आदतों को छोड़ देना अच्छा होता है। नए के साथ नई बातों को शुरू करना ही जीवन है। नए साल में अगर आप कुछ बदलाव चाहते हैं तो इन 10 तरीकों के बदलाव को जीवन में शामिल करें। खुद में लाए ये बदलाव फिजिकली और मेंटली हेल्दी रहने के साथ ही लाइफ में आगे बढ़ने और सक्सेज पाने में भी मदद करेंगे।

-अगर आपकी आदत सारी चीजों को कंट्रोल करने और हर किसी को कंट्रोल करने की है। तो ये आदत बदल दें। उन चीजों को वैसे ही छोड़ दें जो आपके कंट्रोल में नही हैं। हर बात पर आपका कंट्रोल हो ऐसा जरूरी नहीं।

-मानसिक शांति चाहते हैं तो हर चीजों पर फौरन रिस्पांस करने की आदत छोड़ दें। कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनका जवाब समय के साथ मिल जाता है। इसलिए तुरंत उस बात पर रिस्पांस ना दें।

-हर वक्त काम की जिम्मेदारियों को निभाते हैं तो कुछ देर के लिए अपने दिल की बात सुनें। अपने मन की करना भी कई बार सुकून देता है।

-जिस इंसान पर आप भरोसा करते हैं। कुछ देर उसके साथ अपने मन की बातें करिए। इससे मन हल्का होगा और मानसिक रूप से शांति मिलेगी।

-प्रकृति के बीच समय बिताएं। हर दिन कुछ देर सूरज की रोशनी में बैठे या रात को तारों को देखते हुए बिताएं। ऐसा करने से माइंड रिलैक्स होता है और आपको नई स्ट्रेटजी बनाने और काम करने में ज्यादा मन लगने के फायदे मिलेंगे।

-टीवी या मोबाइल पर कुछ हंसी वाले शो देखें। जिससे देखकर खुलकर हंसे। हंसने से स्ट्रेस हार्मोंस कम होंगे और माइंड-बॉडी रिलैक्स होगी।

-अपनी मनपसंद हॉबी पर कुछ समय दें। गाना सुनें, गाना गाएं, डांस करें, पेंटिंग करें। कुछ समय खुद के साथ बिताएं। मनपसंद चीजें करने से पॉजिटिविटी दिमाग में आती है।

-अपने बारे में और दूसरों के बारे में पॉजिटिव बातें करने की कोशिश करें। इससे निगेटिव एनर्जी दूर होती है।

-बचपन की किसी फेवरेट किताब को पढ़ें या फिर जो किताब आपको पसंद हो उसे दोबारा से पढ़ें। ये चीजें मन को खुशी देती हैं। जिससे माइंड रिलैक्स होता है और आपके मन में लाइफ के प्रति उत्साह पैदा होता है। जिससे हेल्दी रहने और फिट रहने में भी मदद मिलती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *