मालदीव को भारी पड़ रही है पीएम नरेन्द्र मोदी पर की टिप्पणी, इस कंपनी ने सस्पेंड की सभी फ्लाइट्स

मालदीव को भारी पड़ रही है पीएम नरेन्द्र मोदी पर की टिप्पणी, इस कंपनी ने सस्पेंड की सभी फ्लाइट्स

पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने वाले मंत्रियों को भले ही मालदीव सरकार ने बर्खास्त कर दिया हो लेकिन भारतीय लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। इस एक हरकत की वजह से मालदीव के टूरिज्म सेक्टर पर बुरा असर पड़ सकता है। अब भारतीय कंपनियां भी मालदीव टूरिज्म का विरोध कर रही हैं। देश की बड़ी ट्रैवेल एंड टूरिज्म कंपनी ईज माई ट्रिप (EasyMyTrip) ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है।

EasyMyTrip के को-फाउंडर और सीईए निशांत पट्टी ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा है, “देश के लिए EasyMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है।” बता दें, मालदीव जानें वाले टूरिस्ट्स में एक बड़ी संख्या भारतीयों की है। लेकिन मालदीव की नई सरकार के नए मंत्रियों की टिप्पणी के बाद भारतीय लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। लोग सोशल मीडिया अकाउंट्स पर #ChaloLakshadweep कैंपने चला रहे हैं। साथ ही मालदीव का विरोध भी कर रहे हैं।

क्या है मामला? #BoycottMaldives

दरअसल, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें पोस्ट की थीं। साथ ही लोगों से इस आइलैंड पर घूमने जाने की अपील की थी। मालदीव की मंत्री शिउना के अलावा एक अन्य मंत्री जाहिद रमीज सहित अन्य अधिकारियों ने भी उनकी लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया था और कई लोगों ने इसकी तुलना मालदीव से की थी। उन्होंने कहा था कि लक्षद्वीप को मालदीव जैसा बनने में बहुत समय लगेगा। इसके बाद भारतीय इंटरनेट यूजर्स ने उनकी खूब आलोचना की। इसके बाद मंत्री शिउना ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी। बता दें, मालदीव सरकार ने टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को भी बर्खास्त कर दिया है।

मालदीव के विपक्ष ने अपनी सरकार को घेरा

मंत्री के पीएम मोदी विरोधी बयान के बाद मालदीव में ही विरोध शुरू हो गया। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाने वाली टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मंत्री मरियम शिउना द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा ठीक नहीं थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक प्रमुख सहयोगी है।

अभिनेता सलमान खान, अक्षय कुमार समेत कई भारतीय हस्तियों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने मालदीव का बायकॉट करने का ऐलान किया है। इस अभियान से अभिनेता से जॉन अब्राहम, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी जुड़ गए हैं। मालदीव के मंत्री की ओर से एक्स पर भारत विरोधी टिप्पणियां पोस्ट करने के बाद इस अभियान का आह्वान किया गया था।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *