Deepika-Ranveer Singh को बधाइयाँ देते नहीं थक रहे ये सितारे, नन्हे मेहमान की खबर सुनते ही खुशी से झूम उठे हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि यह कपल जल्द ही माता-पिता बनने हैं। जी हाँ! बॉलीवुड के फेवरट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 6 साल बाद जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी फैंस के साथ साझा की हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले ट्राइमेस्टर में हैं। हालांकि उस समय तक किसी भी खबर की पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन आज खुद कपल ने ये जानकारी दी है। और इस खबर के आते ही फैंस के साथ-साथ सभों बॉलीवुड सितारे जोड़े को बधाई दे रहे हैं। आइए देखते हैं।

आज सुबह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर, अपने घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी सभी के साथ साझा की हैं। शादी के 6 साल बाद इस कपल को जल्द ही संतान का सुख प्राप्त होगा। अब इस खबर के सामने आते ही कपल को चारों तरफ से बधाइयाँ मिल रही है। फैंस ने पोस्ट के नीचे बधाइयों से कॉमेंट सेक्शन भर दिया है। इसी बीच बॉलीवुड सितारों ने भी कपल को बधाइयाँ दी। जहां एक तरह अलिया भट्ट ने बहुत सारे लाल दिन वाले इमोजी दिए हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी बधाइयाँ दी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *