नेक्सन, पंच या टियागो को नहीं, बल्कि टाटा की इस महंगी SUV को मिली तगड़ी ग्रोथ; हैरियर भी इसे देखती रह गई

नेक्सन, पंच या टियागो को नहीं, बल्कि टाटा की इस महंगी SUV को मिली तगड़ी ग्रोथ; हैरियर भी इसे देखती रह गई

टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2023 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। वैसे, नेक्सन का दबदबा पूरी साल देखने को मिला। ये कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV भी है। नेक्सन को पिछले महीने 26% की ईयरली ग्रोथ मिली। दूसरी तरफ, कंपनी की हॉट फेवरेट पंच दूसरी पोजीशन पर रही। पंच को 30% की ईयरली ग्रोथ मिली। माइक्रो SUV सेगमेंट में पंच ने अपना एक तरफा दबदबा कायम करके रखा है। हालांकि, ईयरली ग्रोथ के मामले में 40% के साथ सफारी सबसे ऊपर रही। सफारी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.19 लाख रुपए है।

बात करें टाटा की दिसंबर सेल्स की तो नेक्सन की 15,284 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 12,053 यूनिट का था। यानी इसकी 3,231 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 26.81% की ईयरली ग्रोथ मिली। पंच की 13,787 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 10,586 यूनिट का था। यानी इसकी 3,201 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 30.24% की ईयरली ग्रोथ मिली। टियागो की 4,852 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 6,052 यूनिट का था। यानी इसकी 1,200 यूनिट कम बिकीं और इसे 19.83% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

अल्ट्रोज की 4,081 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 4,055 यूनिट का था। यानी इसकी 26 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 0.64% की मामूली ईयरली ग्रोथ मिली। सफारी की 2,103 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 1,502 यूनिट का था। यानी इसकी 601 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 40.01% की ईयरली ग्रोथ मिली।

टिगोर की 1,960 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 3,669 यूनिट का था। यानी इसकी 1,709 यूनिट कम बिकीं और इसे 46.58% की ईयरली डिग्रोथ मिली। हैरियर की 1,404 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 2,128 यूनिट का था। यानी इसकी 724 यूनिट कम बिकीं और इसे 34.02% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *