पाकिस्तान पहुंची भारतीय सिख लड़की, सियालकोट में धर्म बदलकर किया निकाह, भारत की एक और अंजू की कहानी

भारत की अंजू ने पाकिस्तान जाकर अपने फेसबुक वाले प्रेमी नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया था। अंजू राजस्थान की रहने वाली हैं, जिन्होंने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम स्वीकार कर लिया। अब कुछ इसी तरह का मामला फिर एक बार देखने को मिला है। जिसमें भारतीय मूल की एक सिख लड़की ने पाकिस्तान के सियालकोट जाकर इस्लाम स्वीकार कर अपने प्रेमी के साथ निकाह कर लिया। यह सिख लड़की जर्मनी की रहने वाली है, जिसका नाम जसप्रीत कौर है। धर्म बदलने के बाद अब इसका नाम जैनब हो गया।

अपने प्रेमी अली अरसलान के साथ जैनब ने निकाह कर लिया है। जामिया हनाफिया सियालकोट की ओर से इस्लाम स्वीकार करने का प्रमाण पत्र भी दिया गया है। जैनब के पिता संगारा सिंह भारतीय पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। निकाह से पहले जसप्रीत कौर ने जामिया हनाफिया सियालकोट में इस्लाम अपना लिया, जहां उन्हें नया नाम दिया गया। जसप्रीत 16 जनवरी को पाकिस्तान एक धार्मिक तीर्थयात्रा के लिए आई थीं। कौर के पास भारतीय पासपोर्ट भी है। उन्हें 15 अप्रैल तक एकल प्रवेश वीजा दिया गया था।

विदेश में मिले थे दोनों

जामिया हनाफिया का प्रशासकों का कहना है कि कौर उन 2000 से अधिक गैर-मुसलमानों में से एक हैं, जिन्होंने उनके संस्थान में इस्लाम स्वीकार किया है। रिपोर्ट से पता चला है कि अरसलान और कौर विदेश में मिले थे। इसके बाद अरसलान ने कौर को पाकिस्तान आने का न्योता दिया था। अब दोनों ने निकाह कर लिया है। साल 2018 में भी एक मामला आया था, जिसमें 40 साल की एक जर्मन महिला ने पंजाब के हाफिजाबाद के एक शख्स से निकाह कर लिया था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *