लोग क्रेटा, सेल्टोस और ग्रैंड विटारा की बातें करते रहे, इधर महिंद्रा की SUV ने मार ली बाजी; सेगमेंट में बनी नंबर-1

लोग क्रेटा, सेल्टोस और ग्रैंड विटारा की बातें करते रहे, इधर महिंद्रा की SUV ने मार ली बाजी; सेगमेंट में बनी नंबर-1

2023 अब खत्म हो चुका है। हालांकि, जाते-जाते साल का आखिरी महीने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बहुत सारे उलटफेर करके गया है। देश के मिडसाइज SUV सेगमेंट में दिसंबर 2023 में महिंद्रा स्कॉर्पियो नंबर-1 पोजीशन पर रही। पहले इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का एकतरफा दबदबा था, लेकिन पिछले महीने क्रेटा नंबर-3 पोजीशन पर पहुंच गई। वहीं, किआ सेल्टोस नंबर-2 पोजीशन के साथ क्रेटा को चुनौती देती नजर आई। जबकि मारुति ग्रैंड विटारा की सेल्स में डाउनफॉल देखने को मिला। ये SUV नंबर-4 पोजीशन पर रही। वहीं, महिंद्रा की XUV700 टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब रही।

बात करें पिछले महीने मिडसाइज SUV सेगमेंट की तो महिंद्रा स्कॉर्पियो 11,355 यूनिट के साथ नंबर-1 पोजीशन पर रही। दिसंबर 2022 में इसकी 7,003 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 62% की ईयरली ग्रोथ मिली। किआ सेल्टोस 9,957 यूनिट के साथ नंबर-2 पोजीशन पर रही। दिसंबर 2022 में इसकी 5,995 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 66% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई क्रेटा 9,243 यूनिट के साथ नंबर-3 पोजीशन पर रही। दिसंबर 2022 में इसकी 10,205 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 9% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

मारुति ग्रैंड विटारा 6,988 यूनिट के साथ नंबर-4 पोजीशन पर रही। दिसंबर 2022 में इसकी 6,171 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 15% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा XUV700 5,881 यूनिट के साथ नंबर-5 पोजीशन पर रही। दिसंबर 2022 में इसकी 5,623 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 5% की ईयरली ग्रोथ मिली। टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर 4,976 यूनिट के साथ नंबर-6 पोजीशन पर रही। दिसंबर 2022 में इसकी 4,201 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 18% की ईयरली ग्रोथ मिली। होंडा एलिवेट 4,376 यूनिट के साथ नंबर-7 पोजीशन पर रही।

स्कोडा कुशाक 2,485 यूनिट के साथ नंबर-8 पोजीशन पर रही। दिसंबर 2022 में इसकी 2,186 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 14% की ईयरली ग्रोथ मिली। फॉक्सवैगन टाइगुन 2,456 यूनिट के साथ नंबर-9 पोजीशन पर रही। दिसंबर 2022 में इसकी 2,691 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 9% की ईयरली डिग्रोथ मिली। एमजी हेक्टर 2,184 यूनिट के साथ नंबर-10 पोजीशन पर रही। दिसंबर 2022 में इसकी 1,575 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 39% की ईयरली डग्रोथ मिली।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का इंजन
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में थार और XUV700 का इंजन मिल सकता है। यह 2.0-लीटर चार-सिलेंडर mStallion पेट्रोल और 2.2-लीटर चार-पॉट mHawk डीजल इंजन से लैस होगी। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जा सकता है। स्कॉर्पियो N के टॉप-एंड वैरिएंट को फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम से जोड़ा जा सकता है। इसे ग्लोबल NCAP के नए नॉर्म्स वाले क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन के फीचर्स

कंपनी ने स्कॉर्पियो N में एकदम नई सिंगल ग्रिल दी है। इसमें क्रोम फिनिशिंग दिखाई देती है। ग्रिल पर कंपनी का नया लोगो नजर आता है। जिससे इसके सामने की खूबसूरती बढ़ जाती है। इसमें नए डिजाइन वाले LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, नए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ रिडिजाइन फ्रंट बम्पर, सी-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, हेक्सागोनल लोअर ग्रिल इन्सर्ट के साथ वाइडर सेंट्रल एयर इनलेट शामिल हैं।

SUV में नए डिजाइन किए गए टू-टोन व्हील्स का सेट देखने को मिलता है। एक्सटीरियर के दूसरे हिस्से की बात की जाए तो इसमें क्रोमेड डोर हैंडल, क्रोमेड विंडो लाइन, पावरफुल रूफ रेल्स, ट्वीक्ड बोनट और साइड-हिंगेड डोर के साथ बूटलिड, अपडेटेड रियर बम्पर, ऑल-न्यू वर्टिकल LED टेल लैंप मिलते हैं। स्कॉर्पियो एन में इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन, बटन दिया है।

इसमें नया डैश और सेंटर कंसोल, अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रूफ-माउंटेड स्पीकर, लेदर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, वायरलेस चार्जिंग पैड, सेंट्रली माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। सेफ्टी के लिए सनरूफ, 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *