Peri Peri Paneer: घर पर ट्राई करें पेरी-पेरी पनीर की रेसिपी, गार्लिक पराठे के साथ लगती है जबरदस्त

पनीर की मदद से तरह-तरह की सब्जियां बनाई जा सकती हैं। इसे देखते ही खाने का मन करने लगता है।रेस्तरां में अक्सर लोग इस सब्जी को ऑर्डर करते हैं। पनीर की अलग-अलग वैरायटी तैयार की जाती हैं।

यहां हम बता रहे हैं पेरी-पेरी पनीर की टेस्टी रेसिपी। इसे आप घर पर फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये गार्लिक पराठा और चावल के साथ अच्छा लगता है। इसकी ग्रेवी बनाना भी काफी सिंपल है। अच्छी बात ये है कि इसे आप घर में मौजूद मसालों से बना सकते हैं।

पेरी-पेरी पनीर बनाने के लिए आपको चाहिए-

पनीर

मक्खन

मैदा

शिमला मिर्च

टमाटर

प्याज

लहसुन की कलियां

नमक स्वाद अनुसार

ऑरिगेनो

पेरी पेरी पाउडर

तेल

लाल मिर्च पाउडर

काली मिर्च

क्रीम

हरा धनिया

कैसे बनाएं पेरी पेरी पनीर

पेरी पेरी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च को धो लें। फिर इसे काट लें। तीनों चीजों को क्यूब शेप में काटें। अब इन तीनों चीजों को एक साथ रखें और इसी के साथ लहसुन की कलियों को भी इसमें डालें। फिर इसमें नमक, ऑरिगेनो और तेल डालकर, मिक्स करें। अब एक गर्म पैन में इसे सेक लें। 2-3 मिनट में ये गल जाएगा। फिर इसे आंच से उतार कर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे ब्लेंडर में डालें और इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और पेरी पेरी पाउडर डालें और पीस लें।

अब पनीर को क्यूब में काट लें। फिर पैन गर्म करें और इसमें पनीर को सेक लें। अब इसमें मैदा डालें और कुछ देर पकाएं। फिर इसमें टमाटर प्याज का पेस्ट डालें। इसे कुछ देर के लिए पकाएं और फिर इसे हरा धनिया और क्रीम से गार्निश करें। पेरी-पेरी पनीर तैयार है। इसे गार्लिक पराठा के साथ सर्व करें

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *