PM Modi Diwali: पी.एम. आवास में मनाया दीपोत्सव

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के बाद पूरा देश राममय हो गया है। इस पावन मौके पर अयोध्या से लेकर नेपाल के जनकपुर तक दीपोत्सव मनाया जा रहा है।

देशभर में लोग घरों, अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दीए जला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पी.एम. आवास पर रामलला की तस्वीर के आगे भी दीया भी जलाया। उन्होंने अपने व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाऊंट पर पी.एम. आवास की तस्वीरें शेयर कीं। अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा देश दीपावली मना रहा है। हर ओर लोग दीए प्रज्जवलित कर रहे हैं, पटाखे फोड़कर भगवान राम के अयोध्या आगमन का उत्सव मना रहे हैं।

पी.एम. मोदी ने दीए जलाने का किया था अनुरोध बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले पी.एम. मोदी ने लोगों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घर पर दीए जलाने और दीपोत्सव मनाने का अनुरोध किया था। पी.एम. ने सभी मंत्रियों से यह आग्रह भी किया था कि वे इस दिन किसी गरीब को भोजन कराएं। गुजरात के सी.एम. भूपेंद्र पटेल ने भी सरकारी आवास पर दीया जलाकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के सम्मान में दीपोत्सव मनाया।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *