पिंक ड्रेस में क्यूट दिखीं राहा, बेटी को लेकर एयरपोर्ट से निकले रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ। इस क्रिसमस पर उन्होंने बेटी का चेहरा रिवील किया। सोशल मीडिया पर राहा की तस्वीरें छा गईं। लोग उसकी और राज कपूर के चेहरे की तुलना करने लगे।

शुक्रवार को कपल नए साल की छुट्टियां मनाने के बाद वापस मुंबई लौटा। इस दौरान रणबीर ने बेटी को गोद में लिया हुआ था। वैसे तो रणबीर-आलिया हों तो पपराजी का कैमरा उन पर ही फोकस रहता है लेकिन इस बार सारी लाइमलाइट राहा ने चुरा ली।

कैसा है लुक
रणबीर ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्राउन पैंट्स पहने थे। उन्होंने कंधे पर बैग ले रखा था साथ ही सनग्लासेस और हैट लिया हुआ था। उन्होंने बेटी को बाहों में लिया और कार की ओर बढ़ गए। राहा ने पिंक कलर की हूडी और व्हाइट शूज पहने थे। रणबीर के पीछे आलिया चल रही थीं। आलिया के लुक्स की बात करें तो वह ब्राउन शर्ट में थीं।

यूजर्स ने लुटाया प्यार
वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, ‘यार इनकी बेटी कितनी प्यारी है। भगवान ने इसको फुरसत में बनाया है।’ एक यूजर कहते हैं, ‘बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाने के बाद हसल फ्री लाइफ। दूसरे सेलिब्रिटीज की तरह कोई नखरा नहीं।’ एक यूजर कहते हैं, ‘कितनी प्यारी आंखें हैं।’एक ने कमेंट किया, ‘आलिया अभी भी बच्ची लगती है।’ एक यूजर ने कहा, ‘लिटिल ऋषि कपूर।’

अपने प्रोडक्शन की फिल्म में बिजी आलिया
आलिया की आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ है। यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसे आलिया और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर वासन बाला हैं। रणबीर कपूर इस वक्त ‘एनिमल’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। अभी उनके आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *