रिसर्च का दावा- इस वक्त Chewing Gum चबाने से होता है असली फैट बर्न, फायदे सुनकर फट जाएंगी आंखें

कई लोगों को च्युइंग गम चबाने की आदत होती है। लोगों का एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए इसे कई सारे फ्लेवर्स में भेजते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि ऐसा करने से मुंह से बदबू नहीं आती और चेहरे की शेप भी सुधरती है। क्या सच में च्युइंग गम चबाने से शरीर को फायदा पहुंचता है? आइए इस बारे में जानते हैं।

च्युइंग गम मीठी होने के बावजूद ज्यादा कैलोरी नहीं देती। इसके असर के ऊपर कई सारी छोटी-छोटी रिसर्च की गई। जिसमें से Pubmed पर 2019 में छपी रिसर्च कहती है कि वाल्किंग के दौरान च्युइंग गम चबाने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।

वेट लॉस करने के लिए सीमित मात्रा में खाना चाहिए। बेवक्त लगने वाली भूख को इससे कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ शोध मानते हैं कि खाने के बीच में च्युइंग चबाने से भूख दब जाती है।

शुगर फ्री च्युइंग गम आपकी ओरल हेल्थ के लिए अच्छी हो सकती है। इससे मुंह की बदबू दूर होती है और दांत मजबूत बनते हैं। लेकिन सिर्फ वही च्युइंग गम खरीदें जिसमें xylitol हो।

ज्यादा तनाव धीरे-धीरे आपके दिमाग के कामकाज को कमजोर बनाने लगता है। कुछ रिसर्च में देखा गया कि च्युइंग गम से स्ट्रेस कम करके एक्टिवनेस और फोकस बढ़ता है।

जवानी में अगर याददाश्त कम हो गई है तो यह दिमाग की कमजोरी है। आगे चलकर डिमेंशिया और पार्किंसन का खतरा भी हो सकता है। कहा जाता है च्युइंग गम चबाने से याददाश्त तेज होती है लेकिन इस पर ज्यादा अध्ययन होने की जरूरत है।

आर्टिफिशियल शुगर वाली च्युइंग गम आपके दांतों को कमजोर कर सकती है और मेटाबॉलिक हेल्थ भी बिगाड़ सकती है। कुछ शोध में इसे सिरदर्द का कारण भी माना गया है। इससे जबड़े में दर्द भी हो सकता है, हालांकि यह दुष्प्रभाव काफी दुर्लभ देखे जाते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *