सकट चौथ व्रत 29 को, चंद्रमा को देखकर खोला जाता है व्रत

सकट चौथ व्रत 29 को, चंद्रमा को देखकर खोला जाता है व्रत

सकट चौथ का व्रत माघ मास की चतुर्थी तिथि के दिन महिलाएं अपनी संतान की सलामती के लिए रखती हैं। इस साल 29 जनवरी को सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। आपको बता दें कि इस व्रत में महिलाएं निर्जला व्रत रहती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। आपको बता दें कि एक महीने में दो चतुर्थी पड़ती है, एक शुक्ल पक्ष की और एक कृष्ण पक्ष की। कुछ लोग साल की पूरी चतुर्थी व्रत रखते हैं। इसमें गणपति भगवान की पूजा की जाती है। लेकिन अधिकतर लोग साल की दो चतुर्थी पर व्रत जरूर रखते हैं, एक करवा चौथ और एक सकट चौथ। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना बहुत जरूरी है, तभी व्रत का समापन होगा।

प्रसाद में खासतौर पर तिल का भोग लगाया जाता है।इस बार चंद्रमा के निकलने का समय बताएं तो चंद्रमा रात 9 बजे के बाद ही निकलेगा। अलग-अलग शहरों में चंद्रमा निकलने में कुछ मिनट का ही फर्क होगा। इस साल चतुर्थी तिथि 29 जनवरी 2024 को सुबह 06:10 ए एम बजे शुरू होगी और 30 जनवरी को 08:54 ए एम बजे तक रहेगी। सकट चौथ चन्द्रोदय समय – 08:41 पी एम

यह भी मान्यता है कि सकट चौथ के दिन ही भगवान गणेश को 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।तभी से यह तिथि गणपति पूजन की तिथि बन गई।कहा जाता है कि इस दिन गणपति किसी को खाली हाथ नहीं जाने देते हैं। इस दिन पूरे दिन निर्जला रहकर चंद्र दर्शन होने पर चंद्रदेव को अर्घ्य देकर तिल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। सकट चौथ के दिन तिल का दान भी किया जाता है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *