रांची से संजय सेठ तो जमशेदपुर से विद्युत् महतो, झारखंड की 11 सीटों पर नाम तय

रांची बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी. इस सूची के तहत बीजेपी ने झारखंड के 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड की 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी. झारखंड गोड्डा से निशिकांत दुबे, रांची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युत् महतो, खूंटी से अर्जुन मुंडा और पलामू से विष्णु दयाल राम को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

देखें पूरी लिस्ट

राजमहल- ताला मरांडी
दुमका- सुनील सोरेन
रांची- संजय सेठ
जमशेदपुर विद्युत- वरण महतो
खूंटी- अर्जुन मुंडा
लोहरदगा- समीर उरांव
कोडरमा- अन्नपूर्णा देवी
पलामू- बीडी राम
चाईबासा- गीता कोड़ा
गोड्डा- निशिकांत दुबे
हजारीबाग- मनीष जायसवाल

इन सीटों पर नहीं हुई घोषणा

बता दें, चतरा, गिरिडीह और धनबाद लोकसभा सीट की घोषणा नहीं हुई है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे. बता दें, इस जयंत सिन्हा का हजारीबाग और सुदर्शन भगत का लोहरदगा से टिकट कट गया है. वहीं हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को चाईबासा से टिकट मिल गया है. वहीं इस बार राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यकाल पूरा कर रहे समीर उरांव को सुदर्शन भगत की जगह लोहरदगा से टिकट मिला है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *