सैटरडे सुपरस्टार: बिहारी बाबू हैं ‘आर्या’ के ACP खान! बॉलीवुड वालों को अंग्रेजी-हिंदी सिखाते हैं विकास कुमार

सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज ‘आर्या’ का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। 9 फरवरी से ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम भी हो रही है। मगर इसमें ACP खान लाइमलाइट लूट रहे हैं। जहां पहले दो सीजन्स में उन्हें स्क्रीन स्पेस कम मिला। वहीं, इसमें वह आर्या को पकड़ने और उनको सलाखों के पीछे डालने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। खैर। इनका असल नाम विकास कुमार है, जिन्हें आपने कई टीवी शोज और फिल्मों में देखा है। ‘सीआईडी’, ‘पाउडर’, ‘काला पानी’ में अद्भुत काम कर चुके एक्टर के बारे में आज ‘सैटर्डे सुपरस्टार’ में बात करेंगे।

विकास कुमार एक एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर और डायलॉग कोच भी हैं। बिहार के गया में जन्मे एक्टर के पापा पेशे से एक डॉक्टर थे। मगर इन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को अपना करियर बनाया। विकास ने अपनी पढ़ाई दुनिया से सबसे नामी स्कूल से की है। इनकी स्कूलिंग देहरादून के वेलहम बॉयज स्कूल से की है। इसके बाद इन्होंने MBA की डिग्री हासिल की।

विकास कुमार को अब्दुल कलाम ने दिया था अवॉर्ड

विकास कुमार ने जाने-माने थिएटर डायरेक्टर बैरी जॉन के अंडर तीन महीने की एक्टिंग वर्कशॉप भी की थी। उन्होंने कई नाटकों में थिएटर आर्टिस्ट के रूप में काम किया था, जिनमें ‘द लीजेंड ऑफ राम-प्रिंस ऑफ इंडिया’, ‘द फिफ्टी डे वॉर’, ‘कामरा नंबर 420’ और ‘खामोश! अदालत जारी है’ शामिल है। विकास कुमार को ‘द लीजेंड ऑफ राम-प्रिंस ऑफ इंडिया’ के कास्ट और क्रू के साथ 2004 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

डायलॉग कोच हैं विकास कुमार

PTI को दिए एक इंटरव्यू में विकास कुमार ने बताया था कि लोग उन्हें देखकर ये सोचते हैं कि वह साउथ से हैं या फिर पश्चिम बंगाल से? क्या वह ईसाई हैं? मगर जब एक्टर बताते हैं कि वह बिहारी हैं। गया के रहने वाले हैं तो वही लोग हैरान हो जाते हैं। विकास ने बताया था कि उन्होंने एक डायलॉग कोच के रूप में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों को ट्रेनिंग दी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *