Xmas की पूर्व संध्या पर अमेरिका में गोलीबारी, कोलोराडो मॉल में हुए हादसे में एक की मौत

पूरी दुनिया क्रिसमस की धूम में खोई हुई है। इसी बीच अमेरिका के कोलारोडो में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक ऐसा हादसा हो गया जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया है। यहां एक मॉल में खरीदारी करने के दौरान लोगों को गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। क्रिसमस को देखते हुए मॉल में भारी भीड़ मौजूद थी इस बीच गोलीबारी की आवाज सुनकर हर तरफ भगदड़ मच गई। इसी दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। इस गोलीबारी की घटना में तीन लोग घायल भी हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस ने जानकारी दी है कि मॉल में दो समूहों के बीच में बहस हो गई थी और यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों समूह होने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बता दें, गोलियों की आवाज सुनकर इस मॉल में घूम रहे लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लिया। अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि आरोपियों के बीच गोलियां किस मुद्दे को लेकर चली थी।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *