Shri Ram Photos hd: राम दरबार की ये खूबसूरत और अद्भुत तस्वीरें आपका दिल जीत लेंगी

भगवान राम हर सनातनी के तन-मन में विराजते हैं। हिंदू धर्म में राम जी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए ही घर में राम दरबार की प्रतिमा रखी जाती है।

बता दें 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन (Ayodhya Ram Mandir Inauguration) होने जा रहा है जिसे लेकर राम भक्तों में काफी उत्सुकता है और इसी बीच रामलला की मूर्ति की (Ram Lalla Ki Murti) पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। जिसे राम भक्त अपनों के साथ खूब शेयर भी कर रहे हैं। यहां आप देखेंगे अयोध्या राम मंदिर और राम दरबार की hd फोटोज।

22 जनवरी 2024 को रामलला की इसी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस मूर्ति की पहली तस्वीर देख राम भक्तों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। राम भक्त जमकर इस फोटो को अपने चाहने वालों के साथ शेयर कर रहे हैं।

रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने अपने ग्रंथ में लिखा है कि भगवान राम में सनातन धर्म की आत्मा कहे जाने वाले सभी गुण विद्यमान है। ये पुरुषों में सबसे उत्तम पुरुष हैं अर्थात् ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ हैं।

भगवान राम का जन्म त्रेतायुग में हुआ था। राम जी महाराज दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र थे। लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न इनके भाई थे।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *