Sultanpur: बढ़ती भीड़! अयोध्या जाने वाली बसों पर फिर लगी रोक, मंडलायुक्त ने DM को बसों के संचालन पर रोक लगाने के दिए निर्देश

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन भी रामभक्तों का अयोध्या जाने का सिलसिला जारी रहा। वहां भीड़ बढ़ती देख मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को फोन कर परिवहन निगम की बसों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

डीएम के आदेश के बाद दिन में एक बजे के बाद बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई। इससे अयोध्या जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन न मिलने पर ई-रिक्शा के जरिए लोग यात्रा करने को विवश हैं।

17 घंटे में अयोध्या के लिए चलाई गईं 50 बसें

रमोत्सव के बाद सोमवार की रात आठ बजे से अयोध्या के लिए बसें चलाई गईं थी। तब से मंगलवार को दिन में एक एक बजे तक यानि 17 घंटे में डिपो से 50 बसों को संचालित किया गया। औसतन हर एक घंटे में तीन बसें भेजी गईं। बसों से तीन हजार से अधिक यात्री अयोध्या पहुंचे।

परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नागेन्द्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के आदेश पर अयोध्या के लिए बसों के संचालन पर दिन में एक बजे से रोक लगा दी गई है। अब अगले आदेश के बाद ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यह आदेश मौखिक ही है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *