ग्राहकों के सर चढ़कर बोल रहा टाटा की कारों का जादू; 365 दिन में बेच डाली 5 लाख से अधिक SUV, खरीदने मची लूट

ग्राहकों के सर चढ़कर बोल रहा टाटा की कारों का जादू; 365 दिन में बेच डाली 5 लाख से अधिक SUV, खरीदने मची लूट

भारत की दिग्गज कार निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने दिसंबर, 2023 में ताबड़तोड़ बिक्री दर्ज की है l टाटा ने डोमेस्टिक पेसेजंर व्हीकल्स की बिक्री के मामले में हुंडई इंडिया को पीछे छोड़ दिया है। टाटा ने दिसंबर 2023 में कुल 43,470 यूनिट्स पैसेंजर व्हीकल (PV) की बिक्री की। जबकि हुंडई इंडिया ने इसी दौरान 42,750 यूनिट्स कार की बिक्री की। दूसरी ओर दिसंबर 2023 में टाटा ने अपनी पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल मिलाकर कुल 76,138 यूनिट्स कार बिक्री की। सालाना आधार पर टाटा की कार बिक्री में 4 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। यही आंकड़ा साल 2022 के दिसंबर महीने में 72,997 यूनिट्स थी।

इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में हुई करीब 30 पर्सेंट बढ़ोतरी
दूसरी ओर अगर मासिक आधार पर बात करें तो टाटा मोटर्स की बिक्री में 5.62 पर्सेंट की गिरावट आई है। टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2023 में कुल 46,068 यूनिट्स पैसेंजर व्हीकल की बिक्री की। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की 5,006 यूनिट्स भी शामिल है। EV की बिक्री में सालाना आधार पर यह 29 पर्सेंट की बढ़ोतरी है। पिछले साल टाटा ने अपनी 3,868 EV की बिक्री की थी। वहीं, टाटा ने पिछले महीने 34,180 यूनिट्स कमर्शियल व्हीकल की बिक्री की जो पिछले महीने बिक्री हुई 33,949 यूनिट्स से 1 पर्सेंट अधिक है।

एक बार फिर टाटा ने बेची 5 लाख से अधिक कार
दूसरी ओर टाटा मोटर्स साल 2023 में कुल 5.53 लाख से अधिक कार की बिक्री दर्ज की। टाटा मोटर्स की बढ़ती हुई बिक्री में टाटा नेक्सन कॉन्पैक्ट एसयूवी और टाटा पंच माइक्रो एसयूवी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता बड़ा कारण माना जाता है। इस लिस्ट में टाटा नेक्सन EV भी शामिल है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही टाटा ने अपनी पॉपुलर हैरियर और सफारी का फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च किया है। इसके अलावा, टाटा मोटर्स ने वित्तीय वर्ष 2023–24 की तीसरी तिमाही में पिछले तिमाही की तुलना में 5 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ कुल 1,38,455 यूनिट्स कार बिक्री दर्ज की।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *