1 मई से इन राशियों के जीवन में मचेगी खूब हलचल, जब गुरु चलेंगे अपनी चाल

1 मई से इन राशियों के जीवन में मचेगी खूब हलचल, जब गुरु चलेंगे अपनी चाल

देवों के गुरु बृहस्पति को जुपिटर नाम से भी जाना जाता है, जिनकी चाल विशेष महत्व रखती है। गुरु की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति को खूब लाभ मिलता है। वहीं, गुरु की बुरी स्थिति से जीवन में दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं। गुरु मेष राशि में विराजमान हैं, जो जल्द ही अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। मई के महीने में देवगुरु वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों को शुभ तो कुछ को अशुभ परिणाम भी झेलने पड़ेंगे। इसलिए आइए जानते हैं गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों आपके लिए गुरु का मई गोचर बेहद शुभ नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम को पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि
गुरु का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं माना जा रहा है। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। धन हानि होने की संभावना है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह का गोचर बहुत फायदेमंद नहीं रहने वाला है। करियर में कलीग्स के साथ वाद विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। बेवजह का स्ट्रेस लेने से बचें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *