ब्रेस्ट में गांठ होने पर दिखने लगते हैं ये 5 तरह के बदलाव, तुरंत कराएं अपनी जांच

Breast lumps Symptoms : ब्रेस्ट के आसपास गांठ नजर आने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। इस पर ध्यान देकर आप अपना इलाज कराएं।

Breast lumps Symptoms : ब्रेस्ट में गांठ होना महिलाओं में होने वाली सबसे आम समस्या है।

लंबे समय तक ब्रेस्ट पर गांठ होना चिंता का विषय हो सकता है। ऐसे में अगर आपके ब्रेस्ट पर गांठ है, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। यह आपको कई खतरनाक स्वास्थ्य जोखिमों में डाल सकती है। अगर आपको ब्रेस्ट में गांठ से जुड़े कोई भी लक्षण नजर आए, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपका इलाज समय पर किया जा सके। आइए जानते हैं ब्रेस्ट में गांठ होने पर शरीर में दिखने वाले बदलाव क्या हैं?

ब्रेस्ट के आसपास गांठ होना

ब्रेस्ट के आसपास गांठ महसूस होने लगती है, जो धीरे-धीरे मोटी होती जाती है। ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लेने की जरूरत होती है। अगर आपके भी ब्रेस्ट के आसपास किसी तरह का गांठ महसूस हो रहा है, तो फौरन इसकी जांच कराएं।

ब्रेस्ट के आकार में बदलाव

ब्रेस्ट पर गांठ महसूस होने पर स्तनों के आकार में परिवर्तन हो सकता है। यह गांठ गंभीर ह सकती है। इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने से बचें। अगर आपके ब्रेस्ट का आकार धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है, तो अपने एक्सपर्ट से इसकी जांच कराएं।

स्तन में दर्द होना

स्तन में दर्द होना भी ब्रेस्ट में गांठ की ओर इशारा करता है। इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है। स्तन के आसपास दर्द होना काफी गंभीर हो सकता है। अगर आपको स्तन के आसपास दर्द हो रहा है, तो ऐसे में एक बार अपने डॉक्टर से स्तन की जांच कराएं और इसका इलाज शुरू करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *