आपकी ये गड़बड़ आदतें मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत नुकसानदायक, मोटापे का भी बढ़ सकता है खतरा

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना जरूरी है। मेटाबॉलिज्म, शरीर में होने वाली रासायनिक प्रक्रिया है जो आपके शरीर को काम करने की ऊर्जा प्रदान करती है। भोजन से पोषक तत्वों को उर्जा में बदलने का काम भी मेटाबॉलिज्म ही करती है।

यही कारण है कि शरीर में होने वाले अधिकतर कार्य भी मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करते हैं।

हालांकि समय के साथ लोगों में मेटाबॉलिज्म से संबंधित विकारों का जोखिम बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। कहीं आपको भी तो मेटाबॉलिज्म की समस्या नहीं है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी वजन बढ़ने, क्रोनिक बीमारियों को बढ़ाने और शरीर की कमजोरी जैसी दिक्कतों का कारण बन सकती है। हमारी दिनचर्या का कई गड़बड़ आदतें मेटाबॉलिज्म विकारों को बढ़ाने वाली हो सकती है। विशेषकर शाम की कुछ आदतों को मेटाबॉलिज्म से संबंधित समस्याओं का कारक पाया गया है, इसके बारे में सभी लोगों को जानना और इससे बचाव करना जरूरी है।

मेटाबॉलिज्म का ठीक रहना जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एक्टिव मेटाबॉलिज्म आपको अधिक कैलोरी बर्न करके वजन घटाने में मदद करती है। यह आपके रक्त शर्करा, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और रक्तचाप के स्तर का नियंत्रित रखकर शरीर में इसके संतुलन को बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। जिसका मतलब है कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ और एक्टिव मेटाबॉलिज्म को आधार माना जा सकता है। हालांकि अगर आप स्वस्थ आदतों का पालन नहीं करते हैं तो इससे कई प्रकार की दिक्कतों के बढ़ने का खतरा हो सकता है। सभी उम्र के लोगों को इसपर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *