बॉलीवुड की सबसे बड़ी अदाकारा अनुष्का शर्मा को भी ना पसंद करते हैं ये बॉलीवुड के सितारे?

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के बीच ऊंचा नाम हासिल करने के बाद एक दूसरे के प्रति जलन का माहौल पैदा हो जाता है। स्क्रीन पर वे अपने आप को प्रस्तुत करते हैं, लेकिन वास्तविक जीवन में ऐसे नहीं होते हैं। कई बार कुछ ऐसे परिस्थितियाँ उत्पन्न होती हैं जिसके कारण उन्हें एक ही फिल्म में साथ काम करना पड़ता है, लेकिन वास्तविकता में, वे एक दूसरे के कट्टर शत्रु हो जाते हैं।

ऐसी ही बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरस्टार अनुष्का शर्मा की जिंदगी है। आज वह उस मुकाम पर पहुंच चुकी है जिससे उनके दुश्मन भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बड़े हो गए हैं। अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार पसंद नहीं करते हैं, या यह कहें कि वे अनुष्का शर्मा के कट्टर दुश्मन हैं। अब आइए जानते हैं कि वह कौन-कौन से कलाकार हैं।

करीना कपूर खान – बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरस्टार करीना कपूर खान को कौन नहीं जानता है। आज वह सफलता की ऊंची सीढ़ियों पर चल रही है। वहां पर उनको किसी पहचान की आवश्यकता भी नहीं है। अब बात करें करीना कपूर खान और अनुष्का शर्मा के रिश्ते की, तो इन दोनों के बीच में बहुत कट्टर दुश्मनी है। माना जाता है कि ये दोनों ही एक दूसरे की प्रतियोगिता हैं।

तमन्ना भाटिया- बॉलीवुड की तमन्ना भाटिया भी एक सफल हीरोइन हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना भाटिया और विराट कोहली के बीच अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, और इसी बात के कारण तमन्ना भाटिया और अनुष्का शर्मा के रिश्ते खराब हो गए।

कंगना राणावत – कंगना राणावत ने नेपोटिज्म पर गलत ढंग से टिप्पणी करके अनुष्का शर्मा को गलत ठहरा दिया था, जिसके कारण दोनों के बीच मनमुटाव हो गया।

करण जोहर – करण जोहार ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उनके और अनुष्का शर्मा के बीच में कुछ ठीक नहीं है, क्योंकि अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से करण जौहर उन्हें निकालना चाहते थे।

सलमान खान – बॉलीवुड के ‘दबंग’ खान ने बताया कि अनुष्का शर्मा के साथ काम करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि इन दोनों ने एक साथ फिल्म ‘सुल्तान’ में काम किया था।

दीपिका पादुकोण – कॉफी विद करण के सेट पर अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण की तकरार की खबरें सामने आ रही थीं।

सोनम कपूर – अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर के बीच में इसीलिए रिश्ते खराब हो गए थे, जब अनुष्का शर्मा को ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म में मेन लीड हीरोइन के रूप में लेकर सोनम कपूर को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया था। तब से लेकर आज तक इन दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हुए हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *