लक्षद्वीप ट्रेंड के बीच रिकॉर्ड चढ़ रहा यह शेयर, लगातार 20% का अपर सर्किट, 1 लाख का निवेश बना ₹5 करोड़

लक्षद्वीप ट्रेंड के बीच रिकॉर्ड चढ़ रहा यह शेयर, लगातार 20% का अपर सर्किट, 1 लाख का निवेश बना ₹5 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की लक्षद्वीप यात्रा (lakshadweep) काफी चर्चा में है। इस यात्रा की वजह से देश में लक्षद्वीप एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन चुका है। गूगल पर लोग इसके बारे में जानकारियां ले रहे हैं। वहीं, शेयर बाजार में भी लक्षद्वीप से जुड़ी कंपनियों के शेयर तूफानी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। इसमें से एक कंपनी प्रवेग लिमिटेड है। बता दें कि इस कंपनी ने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 50 टेंट हाउस बनाने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है।

5 साल में 5 करोड़ का मुनाफा
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इसके शेयर में 20 फीसदी तक की तेजी रही। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 1037.50 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, मंगलवार को भी तेजी का सिलसिला जारी रहा और भाव 1,219.10 रुपये तक जा पहुंचा। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। यह लगातार दूसरा दिन है जब प्रवेग लिमिटेड के शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा। यह शेयर एक महीने के दौरान 50%, तीन महीने के दौरान 80% और छह महीने में 100% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। सालभर में इस शेयर में 270% तक की तेजी आई है। वहीं, पिछले पांच साल में यह शेयर करीबन 51000 पर्सेंट चढ़ा है। साल 2019 में इस शेयर की कीमत 2.40 रुपये थी। यानी पांच साल में एक लाख का निवेश बढ़कर 5 करोड़ रुपये हो गया होता। वहीं, शेयरहोल्डिंग पैटर्न देखें तो प्रमोटर के पास 54.53 फीसदी हिस्सेदारी है। पब्लिक शेयरहोल्डिंग 45.47 फीसदी की है।

कंपनी का काम
देश के अलग-अलग हिस्सों में कंपनी को टेंट सिटी बनाने के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को साल 2013 में रण उत्सव के लिए कच्छ में एक टेंट सिटी विकसित करने का पहला बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर गुजरात सरकार ने दिया। इसके बाद साल 2018 में इसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास टेंट सिटी विकसित करने का टेंडर मिला। वहीं, प्रवेग ने 2023 में वाराणसी, दमन और दीव में भी कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए। कंपनी अयोध्या में राम जन्म भूमि के पास टेंट सिटी बना रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *