सलमान की असली बॉडीगार्ड है ये SUV, इससे टकराकर गोलियों भी जाएंगी फुस्स; उनके गैराज का सबसे दमदार मॉडल

सलमान की असली बॉडीगार्ड है ये SUV, इससे टकराकर गोलियों भी जाएंगी फुस्स; उनके गैराज का सबसे दमदार मॉडल

आज बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान का बर्थडे है। वे 58 साल को हो चुके हैं। उनका फिल्मी सफर 1988 में ‘बीवी हो तो ऐसी’ के साथ शुरू हुआ था। ये सफर 35 साल के बाद भी रफ्तार पकड़े हुए है। इस दौरान कई बार वे विवादों में भी घिरे। इस साल उन्हें कुछ धमकियों भरे लेटर मिले थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी सेफ्टी को बढ़ाते हुए एक बुलेटप्रूफ कार खरीद ली। इस कार को उन्होंने दुबई से खरीदा। उनके गैराज में वैसे तो कई कार शामिल हैं, लेकिन इस बुलेटप्रूफ कार की बात अलग है। इतना ही नहीं, उनकी सभी ज्यादतर कारों का नंबर 2727 है। जो उनकी जन्मदिन की तारीख भी है।

सलमान की सेफ्टी को बढ़ाने वाली इस बुलेटप्रूफ SUV का नाम निसान पेट्रोल SUV (Nissan Patrol SUV) है। ये निसान की हाई-एंड बुलेट-प्रूफ SUV है। खास बात ये है इस कार को भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया है। इसी वजह से इस कार को उन्होंने दुबई से खरीदा। तो चलिए सलमान के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी ही बुलेटप्रूफ कार के साथ दूसरी कारों के बारे में भी बताते हैं।

बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल SUV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

निसान पेट्रोल SUV में 5.6 लीटर V8 पेट्रोल मोटर इंजन मिलता है, जो 405 bhp का अधिकतम पावर और 560 Nm का पीक टॉर्क देने में कैपेबल है। इंजन को 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। निसान पेट्रोल SUV में एक रियर-लॉकिंग डिफरेंशियल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार में B6 या B7 लेवल की प्रोटेक्शन है। ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा के मामले में सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। B6 में 41 mm मोटे ग्लास के साथ हाई पावर वाली राइफल के खिलाफ टिके रहने की मजबूती होती है। जबकि B7 8 mm मोटे ग्लास के साथ और मजबूत होता है।

इस SUV की लंबाई 5140 mm, चौड़ाई 1995 mm, उंचाई 1940 mm और व्हीलबेस 3075 mm है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 283 mm है। इसमें 140 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। कार देखो वेबसाइट के मुताबिक, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 80 लाख से 1 करोड़ रुपए के बीच है। हालांकि, बुलेटप्रूफ मॉडल की कीमत क्या है इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। या सलमान ने जो मॉडल खरीदा है उसकी कीमत के बारे में कुछ नहीं कह सकते।

इस SUV के फीचर्स की बात करें इसमें लैदर स्टीयरिंग, लैदर गियरनॉब, आउटसाइड एयर ट्रेंप्रेचर डिस्प्ले, मैप पॉकेट, टिकट होल्डर के साथ सन-वाइजर, प्राइवेसी ग्लॉस, इल्युमिनेशन लाइट एडजेस्टर, क्रोम डोर हैंडल, CD/DVD, AM/FM रेडियो, MP3 और USB (आइपॉड+ कनेक्टिविटी) मिलता है। दमदार साउंड के लिए इसमें इंटेलिजेंट की मेमोरी से बोस का ऑडियो सिस्टम दिया है। जो कुल 13 प्रीमियम स्पीकर से लैस है। सेकेंड रो के लिए लिए इसमें 7-इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम भी मिलता है।

इसमें हिल डिसेंट कंट्रोल, लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशियल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर सीट बेल्ट्स, लेन डिपार्चर वार्निंग, मल्टी एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, साइड इम्पैक्ट प्रोटेक्शन सिस्टम (SIPS), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD), हिल होल्ड कंट्रोल, पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्रैक्शन कंट्रोल, इंजन इमोबिलाइजर दिया है। कार में एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स दिए हैं।

सलमान के गैराज में खड़े कुछ दूसरे लग्जरी मॉडल

1. रेंज रोवर वॉग
सलमान खान को अक्सर इस कार में ट्रैवल करते देखा गया है। सलमान के अलावा उनके पिता सलीम खान को काफी बार इस गाड़ी में देखा जा चुका है। इस गाड़ी की कीमत तकरीबन 2.39 करोड़ है।

2. टोयोटा लैंड क्रूजर
ये सलमान खान की पसंदीदा कारों में से एक है। कहा जाता है कि 2002 में हिट एंड रन के समय भी सलमान के पास यही लैंड क्रूजर थी। हालांकि अब उनके पास इसका लेटेस्ट मॉडल है। ये गाड़ी पूरी तरह कस्टमाइज है। ये खास तौर पर बुलेटप्रूफ बनाया गया है। इसकी कीमत तकरीबन 2.10 करोड़ है।

3.मर्सिडीज AMG GLE 63s
2015 से लेकर 2017 तक सलमान को अक्सर इस कार में देखा जाता था। इंडिया में इस कार की कीमत 2.23 करोड़ बताया जा रहा है। 2017 के बाद सलमान ने इस कार को टोयोटा लैंड क्रूजर से रिप्लेस कर दिया।

4.ऑडी A8L
सलमान के गैराज में ऑडी A8L भी है। हालांकि सलमान इस कार से कम ही चलते हैं। इसका एक्स शोरूम प्राइज तकरीबन 1.63 करोड़ है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *