VIDEO: एमएस धोनी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, पत्नी साक्षी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, जश्न में कटे 3 केक

अनंत अंबानी की संगीत समारोह का हिस्सा बनने के बाद एमएस धोनी के लिए मौका था, उनके खुद के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने का. 7 जुलाई 1981 को जन्में धोनी ने अपने 43वें बर्थडे का जश्न मुंबई में केक काटकर मनाया. इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी मौजूद दिखे. बर्थडे केक काटने के बाद धोनी उसे अपने हाथों से सलमान खान को खिलाते भी नजर आए. बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान पत्नी साक्षी ने धोनी के पैर भी छुए.
धोनी की बर्थडे पार्टी में सलमान खान ब्लैक शर्ट और जींस पहने दिखे. वहीं बर्थडे बॉय धोनी टीशर्ट और ब्लैक जींस में नजर आए. मुंबई में मने बर्थडे में गौर करने वाली बात ये रही कि धोनी ने एक नहीं तीन केक काटे, जिसमें एक केक कर नंबर 7 भी लिखा दिखा. इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि इन 3 केक में से एक सलमान खान की तरफ से हो.
धोनी ने सलमान खान को खिलाया केक
बहरहाल, धोनी ने उस केक को सबसे पहले काटा, जिस पर नंबर 7 लिखा था. केक काटने के बाद उन्होंने उसे सबसे पहले अपनी पत्नी साक्षी को खिलाया. इसके बाद धोनी ने सलमान खान को भी अपने हाथों से बर्थडे केक का स्वाद चखाया.

MS Dhoni cut the cake and celebrating his birthday with Salman Khan.
– WHOLESOME VIDEO OF THE DAY. pic.twitter.com/r9cEJYWR3r
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) July 6, 2024

पत्नी साक्षी ने छुए पैर, धोनी ने दिया आशीर्वाद
धोनी के केट काट लेने के बाद पत्नी साक्षी ने दोनों हाथों से पैर छूकर उन्हें प्रणाम किया. साक्षी को ऐसा करते देख पार्टी हॉल में शोर गूंज उठा. इस बीच धोनी भी कुछ नहीं दिखे. साक्षी के पैर छूकर प्रणाम करते ही उन्होंने झट से अपने हाथ उठाए और उन्हें आशीर्वाद दिया. धोनी के ऐसा करने के बाद पार्टी हॉल का माहौल और भी खुशनुमा हो गया.

And the party begins!
PS: Cakes and Thala make the best combo! #Thala43 #SuperBirthday
: @SaakshiSRawat pic.twitter.com/GmaxM3Um9s
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 6, 2024

धोनी का बर्थडे महोत्सव से कम नहीं!
धोनी का बर्थडे उनके लिए जश्न का एक मौका तो है ही लेकिन उनके चाहने वालों के लिए ये एक महोत्सव है. त्योहार है, जिसे वो हर साल बड़े धूम-धाम से मनाते हैं. फिर चाहे वो उनके रांची के अपने लोग हों या फिर चेन्नई के माही फैंस. चाहे वो आंध्र प्रदेश वाले हों या फिर मध्य प्रदेश की जनता. कहने का मतलब है कि पूरा इंडिया इस खास दिन को अपने-अपने अंदाज और मिजाज में सेलिब्रेट करता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *