VIDEO­: एमएस धोनी के मम्मी-पापा ने रांची में बांटी केक और मिठाईयां, फैंस ने बताया- ‘भगवान’ का प्रसाद

एमएस धोनी ने तो अपना 43वां जन्मदिन मुंबई में सेलिब्रेट किया. लेकिन, इस खास मौके पर केक और मिठाईयां उनके अपने शहर रांची में भी बंटी. रांची में ये काम धोनी के मम्मी-पापा ने किया. उन्होंने जन्मदिन के मौके पर अपने बेटे के चाहने वालों को केक और मिठाईयां बांटी. बड़ी बात ये रही कि धोनी के फैंस ने केक और मिठाईयों को खुद के लिए भगवान का प्रसाद बताया. धोनी रांची के राजकुमार कहे जाते हैं और इसमें दो राय नहीं कि वहां उनकी फैन फॉलोइंग की तादाद काफी है.
एमएस धोनी ने 7 जुलाई 2024 को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास दिन को उन्होंने मुंबई में सलमान खान के साथ मनाया. धोनी ने अपने 43वें जन्मदिन पर 3 केक काटे, जिसमें एक पर नंबर 7 भी लिखा था. धोनी के इस खास दिन पर उनकी पत्नी साक्षी भी उनके साथ थी. साक्षी इस खास मौके पर धोनी के पांव छूती भी दिखी. इतना ही नहीं धोनी ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया, जिसके वीडियो ने जमकर सुर्खियां बटोरी.

And the party begins!
PS: Cakes and Thala make the best combo! #Thala43 #SuperBirthday
: @SaakshiSRawat pic.twitter.com/GmaxM3Um9s
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 6, 2024

धोनी के घर पर बंटी केक और मिठाईयां
लेकिन, उधर रांची में फार्म हाउस पर धोनी के जन्मदिन पर बंटते केक और मिठाईयों वाला वीडियो भी खूब वायरल हो चुका है. रांची में अपने बेटे के जन्मदिन पर ये काम उनके मम्मी-पापा करते दिखे. जहां एक ओर कुछ फैंस ने धोनी के घर से मिली केक और मिठाईयों को भगवान का प्रसाद माना वहीं एक फैन को धोनी का वो दिन याद आ गया जब वो समोसा और बालुशाही खाया करते थे. उसने धोनी पर बनी फिल्म का वो किस्सा भी सुनाया.

Dhoni Distributed cake and sweets to the fans who waited outside his farmhouse!!!
Ms dhoni will always be remembered as a Good Human Being!!!pic.twitter.com/UY8BCISRQK
— AnishCSK (@TheAnishh) July 8, 2024

धोनी के जन्मदिन का जश्न पूरे देश में मना
धोनी के 43वें जन्मदिन का जश्न पूरे देश में मनाया गया. हर जगह जश्न का अपना अंदाज दिखा. रांची में भी फैंस ने अपने माही का जन्मदिन पूरे जोश के साथ मनाया. फिलहाल, एमएस धोनी मुंबई में ही हैं. लेकिन जब भी वो रांची में होते हैं तब वो फैंस से घिरे या फिर अपने चाहने वालों के आस-पास होते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बाद से धोनी अपना ज्यादातर वक्त रांची में ही बिताते हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *