उत्तर प्रदेश में हुई व्हीकल्स की सबसे अधिक बिक्री, महाराष्ट्र का दूसरा स्थान

पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में व्हीकल्स की कुल सेल्स में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा। इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु हैं। उत्तर प्रदेश में अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में व्हीकल्स की 8,22,472 यूनिट्स की बिक्री हुई। इनमें पैसेंजर व्हीकल्स, कमर्शियल व्हीकल्स, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर शामिल थे।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में महाराष्ट्र में व्हीकल्स की 6,88,192 यूनिट्स बिकी हैं। गुजरात में व्हीकल्स की कुल बिक्री 4,21,026 यूनिट्स और तमिलनाडु में 4,19,189 यूनिट्स की थी। पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा है। महाराष्ट्र में 1,21,030 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश (1,01,568 यूनिट्स), गुजरात (85,599 यूनिट्स) और कर्नाटक (71,549 यूनिट्स) थे।

टू-व्हीलर कैटेगरी में उत्तर प्रदेश का 6,73,962 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान था। इसके बाद महाराष्ट्र (5,15,612 यूनिट्स), मध्य प्रदेश (3,35,478 यूनिट्स) और तमिलनाडु (3,24,918 यूनिट्स) थे। इसके अलावा थ्री-व्हीलर्स कैटेगरी में भी उत्तर प्रदेश 23,859 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे आगे है। इसके बाद महाराष्ट्र (20,495 यूनिट्स), गुजरात (19,743 यूनिट्स) और बिहार (14,955 यूनिट्स) था। कमर्शियल व्हीकल्स में महाराष्ट्र का 31,055 यूनिट्स के साथ पहला स्थान था। इसके बाद उत्तर प्रदश (23,083 यूनिट्स), गुजरात (20,391 यूनिट्स) और कर्नाटक (16,966 यूनिट्स) थे ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *