Ayodhya Ram Mandir को लेकर क्या कहती है नीतीश की पार्टी? Lalan Singh ने साफ कर दिया अपना स्टैंड; आस्था को लेकर कह दी बड़ी बात

Bihar Politics बेलछी में रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया। जिसमें मुंगेर लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh), जल संसाधन मंत्री संजय झा, बिहार विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शामिल हुए।

कार्यक्रम में लोगों की जनसमस्याओं को सुना गया। साथ ही कई विकास योजनाओं की घोषणा सांसद ललन सिंह एवं जल संसाधन मंत्री संजय झा द्वारा किया गया। सांसद ललन सिंह ने कहा कि कृषि के लिए जो किसान बिजली का प्रयोग करेंगे उन्हें सबसे सस्ता दर 70 पैसे प्रति यूनिट उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका काम करने का तरीका अलग है। वे काम करने में विश्वास रखते है, प्रचार करने में नही। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिहार के 88 लाख परिवार को फ्री में अनाज दे रहे हैं, तो वो अपने घर से नहीं दे रहे, उसमें बिहार का हिस्सा है।

तीन लाख लोगों की शिक्षक पद पर नियुक्ति

लगभग तीन लाख लोगों की शिक्षक पद (BPSC Teacher) पर नियुक्ति की गई। वहीं यह फैसला लिया गया है कि अन्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों की बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष रिक्तियां निकालकर नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अघोषित आपातकाल चलाया जा रहा है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *