हुंडई को जिस बात का डर था वही हुआ, 2023 जाते-जाते दे गया बड़ा झटका! टाटा मोटर्स ने बढ़ा दी टेंशन

पुराना साल जाते-जाते हुंडई को एक झटका दे गया। वैसे, तो हुंडई को दिसंबर 2022 की तुलना में 10% की ईयरली ग्रोथ मिली, लेकिन उसे मंथली बेसिस पर 13% से भी ज्यादा की डिग्रोथ का सामना करना पड़ताइस बीच कंपनी के लिए जो सबसे सरप्राइज एलिमेंट रहा वो था टाटा मोटर्स का हुंडई से आगे निकल जाना। दरअसल, दिसंबर 2023 में हुंडई ने 42,750 कार बेचीं। जबकि टाटा के लिए ये आंकड़ा 43,471 यूनिट का रहा। यानी दोनों के बीच 721 यूनिट का अंतर रहा। 2023 का ये पहला मौका था जब टाटा ने हुंडई को इस रेस में पीछे छोड़ दिया।

बात करें दिसंबर सेल्स की तो मारुति ने पिछले महीने 1,04,778 यूनिट बेचीं। जबकि दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 1,12,010 यूनिट का था। यानी इसकी 7,232 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 6.46% की ईयरली डिग्रोथ मिली।टाटा ने पिछले महीने 43,471 यूनिट बेचीं। जबकि दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 40,045 यूनिट का था। यानी इसकी 3,426 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 8.56% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई ने पिछले महीने 42,750 यूनिट बेचीं। जबकि दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 38,831 यूनिट का था। यानी इसकी 3,919 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 10.09% की ईयरली ग्रोथ मिली।

इस SUV को खरीदने लोगों में पहले से चल रही होड़, अब ₹28000 हुई महंगी; 15 महीने बाद मिलेगी डिलीवरी

महिंद्रा ने पिछले महीने 35,171 यूनिट बेचीं। जबकि दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 28,333 यूनिट का था। यानी इसकी 6,838 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 24.13% की ईयरली ग्रोथ मिली। टोयोटा ने पिछले महीने 21,372 यूनिट बेचीं। जबकि दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 10,421 यूनिट का था। यानी इसकी 10,951 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 105.09% की ईयरली ग्रोथ मिली। किआ ने पिछले महीने 12,536 यूनिट बेचीं। जबकि दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 15,184 यूनिट का था। यानी इसकी 2,648 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 17.44% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *