गोदी मीडिया क्या है, इससे क्या समझते हैं? झारखंड की एक यूनिवर्सिटी की परीक्षा में सवाल से बवाल

कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) में राजनीति विज्ञान में स्नातक (यूजी) के सेमेस्टर-2 की परीक्षा में एक सवाल ने छात्रों को हैरान कर दिया। सेमेस्टर 2 के प्रश्नपत्र में तीसरे प्रश्न में पूछा गया था कि ‘गोदी मीडिया’ क्या है और वे इसके बारे में क्या समझते हैं।

इस घटना को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है। घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बताया जाता है कि इस सवाल ने छात्रों को उलझा दिया। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वे ऐसे सवाल का क्या जवाब दें। कुछ छात्रों ने इसका उत्तर दिया, जबकि कई ने प्रश्न ही छोड़ दिया। एक परीक्षार्थी वरुण ने सोमवार को हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया- मैंने सवाल छोड़ दिया क्योंकि मैं समझ नहीं पा रहा था कि इसका जवाब क्या लिखूं।

एक अन्य छात्र राहुल ने कहा कि उन्होंने लिखा, ‘गोदी मीडिया वह है जो सरकार की गोद में है, चाहे वह केंद्र या राज्य सरकार की गोद में हो। ऐसा मीडिया जो सरकारों के पक्ष में रिपोर्ट पेश करता है वह गोदी मीडिया है।’ सोनाली पाठक ने बताया कि उन्होंने लिखा- मीडिया जो सरकार के नियंत्रण में है और केवल उपलब्धियां लिखता है और गलतियों को छुपाता है, वह गोदी मीडिया है।

इसको लेकर विवाद बढ़ रहा है। वहीं कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के रजिस्ट्रार और डीन (अकादमी) डॉ. राजेंद्र भारती ने कहा कि विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की ओर से मंजूरी के बाद इस टॉपिक को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था। ‘गोदी मीडिया’ और ‘शहरी नक्सलवाद’ जैसे टॉपिक विभागीय अध्ययन बोर्ड की ओर से विकसित और अनुशंसित किए गए थे। ये पिछले एक साल से पढ़ाए जा रहे हैं।

‘इलेक्टोरल कैम्पेन एंड इश्यू ऑफ फेक न्यूज, राइज ऑफ गोदी मीडिया इंफ्लुएंस ऑन इलेक्टोरेट’ का विषय पहली बार 2022-26 के सत्र में चार साल के यूजी पाठ्यक्रम के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत झारखंड के किसी विश्वविद्यालय में लाया गया है। अब यह मामला तूल पकड़ रहा है। एबीवीपी कोल्हान के संगठन सचिव प्रताप सिंह ने केयू रजिस्ट्रार के पास इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

खबर अपडेट हो रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *