वर्कआउट के लिए सही समय कौन सा है, जाने डिटेल में

रोजाना व्यायाम करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि एक्सरसाइज करने के लिए कौन सा समय सबसे अच्छा है।

ज्यादातर लोग सुबह के समय वर्कआउट करना पसंद करते हैं। वहीं कई लोगों को शाम का समय भी उपयुक्त लगता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि व्यायाम का अधिकतम लाभ पाने के लिए सुबह या शाम का समय सही नहीं है। हेल्थलाइन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह-शाम किया गया वर्कआउट भले ही फायदेमंद होता है, लेकिन इससे अधिकतम फायदा नहीं मिलता।

दोपहर के ठीक बाद का समय है

जी हां, सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर में किया गया वर्कआउट सबसे ज्यादा असरदार होता है। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच व्यायाम करें। यह सबसे अच्छा समय है.

दोपहर का समय क्यों है फायदेमंद?

अध्ययन के मुताबिक, दोपहर के बाद शरीर की कार्यक्षमता का स्तर सबसे ज्यादा होता है। पूरे दिन शरीर का तापमान बढ़ता रहता है। जिससे मांसपेशियों की ताकत भी बनी रहती है और शरीर को सक्रिय रखने वाले एंजाइम भी अधिक सक्रिय रहते हैं। शोध के मुताबिक, दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच शरीर का तापमान सबसे ज्यादा होता है। जिससे शरीर व्यायाम के लिए तैयार रहता है और वर्कआउट से अधिकतम परिणाम प्राप्त होते हैं। जबकि वही परिणाम सुबह या शाम को नहीं मिलते।

दोपहर में व्यायाम करने के फायदे

दोपहर में व्यायाम करने से मांसपेशियों में चोट लगने की संभावना कम होती है। दौड़ने और गहन व्यायाम करने से चोट लगने का खतरा रहता है। लेकिन दोपहर में रक्तचाप और हृदय गति काफी कम हो जाती है। जिससे चोट लगने का खतरा भी कम रहता है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *