किस तरह का पीरियड ब्लड असामान्य होता है? जानें डॉक्टर से

A bnormal Vaginal Bleeding In Hindi: पीरियड्स के दौरान जो ब्लड निकलता है, वह लाल होता है। ज्यादातर लोगों को यही मानना होता है। लेकिन, सही बात ये है कि पीरियड्स में जो ब्लड निकलता है, उसके रंग अलग-अलग होते हैं।

इनके रंगों के आधार पर यह बताया जा सकता है कि किसी महिला का स्वास्थ्य सही है या नहीं। आपको बता दें कि सामान्य तौर पर पीरियड्स के दौरान ब्राइट रेड ब्लड निकलता है। लेकिन, कभी-कभी ब्लड का रंग पिंक रेड, ब्लैक रेड या फिर ऑरेंज रेड जैसा नजर आता है। यह असल में कई तरह की स्थिति की ओर इशारा करता है। जैसे, अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है, तो उसके ब्लीडिंग का रंग अलग नजर आता है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी हो जाता है कि आखिर पीरियड्स के दौरान किस रंग की ब्लीडिंग नॉर्मल होती है? इस लेख में आगे जानते हैं।

किस तरह का पीरियड ब्लड असामान्य होता है- Abnormal Period Blood Colour In Hindi

ब्राइट रेड पीरियड होना- Bright Red

वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, “पीरियड के शुरुआती दिनों में अक्सर ब्लड का रंग ब्राइड रेड होता है। इस तरह की ब्लीडिंग अक्सर तब होती है, जब महिला को क्रैंप्स यानी पीरियड्स की वजह से पेट में अकड़न होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि गर्भाशय के संकुचन की वजह से क्रैंप्स होता है। लेकिन, यह किसी तरह की गंभीर बीमारी की ओर इशारा नहीं करता है। इसे आप सामान्य ब्लड मान सकते हैं।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *