लिवर खराब होने पर पेट के इन 3 हिस्सों में होता है असहनीय दर्द, संकेत दिखने पर तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

Liver Damage Symptoms : लिवर में खराबी होने पर पेट के कई हिस्सों में दर्द का अनुभव हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Liver Damage Symptoms : लिवर हमारे शरीर का मुख्य अंग होता है।

यह हमारे शरीर के कई कार्यों को बेहतर करने में मददगार होता है। इसकी मदद से शरीर में विटामिन ए का निर्माण और संचयन होता है। साथ ही यह शरीर के अतिरिक्त शर्करा को ग्लाइकोजन के रूप में संचित करने का कार्य करता है। इसके अलावा लिवर के कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य होते हैं, लेकिन अगर लिवर में किसी तरह की परेशानी हो जाए तो कई तरह के कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

लिवर में खराबी होने पर पेट में और पेट के आसपास कई तरह के लक्षण दिखते हैं। आज हम आपको इस लेख में लिवर में खराबी होने पर पेट के किस हिस्से में दर्द होता है, इस बारे में विस्तार से बताएंगे।

दाएं ओर की पसलियों में दर्द

लिवर में खराबी होने पर या फिर लिवर से जुड़ी किसी तरह की बीमारी होने पर पेट के दाएं ओर पसलियों में दर्ग होता है। दरअसल, हमारा लिवर पेट के ऊपरी साइड पसलियों में होता है, ऐसे में इसमें अगर किसी तरह की परेशानी हो, तो सबसे पहले इस हिस्से में दर्द महसूस होने लगता है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *