जब खुद को ऐश्वर्या राय का एक्स- बॉयफ्रेंड बताकर बोले थे सलमान खान, उन्होंने अभिषेक से…

जब खुद को ऐश्वर्या राय का एक्स- बॉयफ्रेंड बताकर बोले थे सलमान खान, उन्होंने अभिषेक से...

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुए कई साल हो गए, मगर जब भी वे साथ दिखते हैं तो हेडलाइन्स बनती हैं। सलमान से कई मौकों पर ऐश्वर्या राय से जुड़े सवाल किए जाते रहे हैं। कई बार उन्होंने सवालों को टाला तो कई बार सधा हुआ जवाब भी दिया जिसकी तारीफ हुई। अब सलमान खान की एक पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय की शादी बच्चन फैमिली और अभिषेक से होने पर काफी अच्छी बातें कही थीं।

अभिषेक हैं अच्छे इंसान
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता कॉन्ट्रोवर्सीज के साथ खत्म हुआ था। ऐश्वर्या के बाद सलमान की जिंदगी में कई लोग आए लेकिन वह किसी से शादी नहीं कर पाए। उनकी शादी और गर्लफ्रेंड्स से जुड़े सवाल हर जगह पीछा करते हैं। आपकी अदालत में भी कई बार इस बात पर सलमान घेरे गए हैं। इसी शो की एक पुरानी क्लिप वायरल हो रही है। इसमें सलमान खान ऐश्वर्या के सवाल पर बोल रहे हैं, इतने साल बीत गए हैं। वह किसी की पत्नी हैं। मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने अभिषेक से शादी की। अभिषेक बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने बहुत बड़े परिवार में शादी की है। दोनों बेहद खुश हैं। ये बेस्ट चीज है जो कोई एक्स-बॉयफ्रेंड चाहेगा। देखें क्लिप

सलमान खुद को मानते हैं गलत
आप की अदालत के रीसेंट एपिसोड में जब सलमान खान आए थे तब भी उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड्स पर बात की थी। सलमान ने कहा था, पहली जाती हैं तो फॉल्ट उनमें था। दूसरी जाती हैं तो फॉल्ट उनमें ही है। तीसरी जाती हैं तो फॉल्ट उन्हीं में हैं। चौथी जाती हैं तो थोड़ा सा डाउट आ जाता है। 60-40 में आ जाता हूं। उससे ज्यादा जाती हैं तो पता चलता है कि फॉल्ट मुझमें ही है। एक डर कहो कि मैं उनको वो जिंदगी या सुख न दे पाऊं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *