बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले तेज हुई हलचल, कांग्रेस ने हैदराबाद भेजे अपने विधायक

बिहार में भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करना है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे देखते हुए रविवार को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में अपने विधायकों को हैदराबाद के लिए रवाना कर दिया है।

इससे पहले झारखंड में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने विधायकों को हैदराबाद भेजा था।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों राज्य में महागठबंधन और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन से किनारा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा से हाथ मिलाते हुए फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसी की वजह से अब उन्हें विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। अभी तक भाजपा विरोधी रुख दिखाते आए नीतीश कुमार ने चुनाव से ठीक पहले भगवा दल से हाथ मिलाया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *