नए अवतार में आयी 2024 Honda City Hatchback Facelift, ADAS के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

दिग्गज कार कंपनी होंडा ने अपनी सिटी हैचबैक फेसलिफ्ट को थाईलैंड में पेश किया है।। कंपनी ने इस हैचबैक को कई कॉस्मेटिक अपडेट के साथ लॉन्च किया है। ज्यादातर बदलाव पिछले साल लॉन्च हुई सिटी सेडान फेसलिफ्ट के समान किया गया है।

थाईलैंड में इसे 5 वेरिएंट में पेश किया गया है। इनमें बेस-स्पेक S+, SV, RS, e:HEV SV और e:HEV RS वेरिएंट शामिल है। थाईलैंड में इसकी शुरुआती कीमत 5,99,000 बात (लगभग 13.85 लाख रुपये) है।

2024 Honda City Hatchback Facelift को इग्नाइट रेड मेटैलिक, ब्लैक रूफ के साथ ब्रिलियंट स्पोर्टी ब्लू मेटैलिक, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, मेटियोरॉइड ग्रे मेटालिक, सोनिक ग्रे पर्ल, टैफेटा व्हाइट और प्लैटिनम व्हाइट पर्ल कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

कार की कीमत की बात करें तो इसके बेस-स्पेक S+ की कीमत 599,000 baht (Rs 13.85 लाख) रुपए है, वहीं SV वेरिएंट की कीमत 679,000 baht (15.70 लाख) रुपए हैं। होंडा सिटी हैचबैक को एक नया e:HEV SV वैरिएंट भी मिलता है, जिसकी कीमत 729,000 baht (16.85 लाख रुपये) है।

डिजाइन की बात करें होंडा सिटी हैचबैक के फेसलिफ्ट वेरिएंट में सामने एक थीन क्रोम पट्टी और अपडेटेड ग्रिल के साथ एक नया मेश इन्सर्ट दिया गया है। इसके RS वेरिएंट में अब अधिक आक्रामक बंपर मिलता है।

वहीं कार के रियर साइड में नया डिफ्यूजर एलिमेंट दिया गया है। इसकी तुलना में दूसरे वेरिएंट में ब्लैक-आउट लोअर एप्रन मिलता है। कार के इंटीरियर में भी कुछ चेंजेस किए गए है। इन बदलाव के तौर पर अब 2 USB-C चार्जिंग पोर्ट, स्मार्टफोन इनर पॉकेट देखने को मिलता है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *