एक मिनट में 4500 राउंड, डेढ़ किमी में हर चीज स्वाहा… अमेरिकी फालानक्स कितना ताकतवर?

अमेरिका के नौसैनिक पोत पर लगे फालानक्स गन सिस्टम ने लाल सागर में कोहराम मचाकर रखा है। यह हथियार इतना ताकतवर है कि हूतियों का कोई भी ड्रोन या मिसाइल अमेरिकी युद्धपोतों को छू भी नहीं पा रहे। इसे अमेरिकी युद्धपोतों का लास्ट लाइन ऑफ डिफेंस कहा जाता है। यह हथियार इतना खतरनाक है कि इसकी फायरिंग से दुश्मन का बचना नामुमकिन माना जाता है।

फालानक्स गन सिस्टम कितना ताकतवर

अमेरिका के फालानक्स गन सिस्टम ने लाल सागर में हूतियों के मिसाइल हमले से अपने एक युद्धपोत की रक्षा की है। 31 जनवरी की आधी रात को हूतियों ने अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस ग्रेवली को निशाना बनाकर एक क्रूज मिसाइल दागी थी। इस मिसाइल ने अमेरिका के लॉन्ग रेंज सरफेस टू एयर रडार को चकमा दे दिया था। इसके बाद यह मिसाइल अमेरिकी युद्धपोत से डेढ़ किमी की दूरी तक आ गई, जिसे फालानक्स गन सिस्टम ने मार गिराया।

फालानक्स गन सिस्टम एक क्लोज इन वेपन सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल बेहद नजदीक मौजूद लक्ष्यों को मार गिराने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब दुश्मन बेहद करीब पहुंच जाता है। इस दौरान अमेरिकी युद्धपोतों के लिए खतरा भी उतना ही ज्यादा बढ़ जाता है।

एक मिनट में 4500 राउंड फायरिंग करता है फालानक्स

फालानक्स गन सिस्टम का ब्लॉक A1/1B वेरिएंट हर मिनट 4500 राउंड फायर कर सकता है। इसका दूसरा वेरिएंट ब्लॉक 0/1 3000 राउंड प्रति मिनट की फायरिंग कर सकता है।

डेढ़ किमी में हर चीज को तबाह कर सकता है यह हथियार

फालानक्स गन सिस्टम डेढ़ किलोमीटर की रेंज में मौजूद हर एक लक्ष्य को तबाह करने की क्षमता रखता है। इसकी अधिकतम फायरिंग रेंज 5500 मीटर है।

फालानक्स गन सिस्टम को किसने बनाया

फालानक्स क्लोज-इन वेपन सिस्टम को अमेरिकी हथियार निर्माता कंपनी जनरल डायनेमिक्स कॉर्पोरेशन, पोमोना डिवीजन ने डिजाइन और निर्मित किया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *