7th pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी गुड न्यूज़, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ मिलेगा बड़ा तोहफा

अगर सबकुछ ठीक रहा तो होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता यानी डीए (DA) पर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ऐसा अनुमान है कि केंद्र सरकार होली से पहले डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर देगी।

बता दें कि इस साल 25 मार्च 2024 को होली मनाई जाएगी। अब तक के पैटर्न के मुताबिक मार्च महीने तक ऐलान हो जाता है। यही वजह है कि उम्मीदें बढ़ गई हैं।

अहम बात ये है कि मार्च महीने में ऐलान के बाद 31 मार्च को जब केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी आएगी तब उसमें 2 महीने का एरियर भी शामिल होगा।

कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद 

महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो सकता है।

बता दें कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 46 फीसदी है। पिछले साल की दोनों छमाही के लिए कुछ आठ फीसदी भत्ता बढ़ाया गया था। दोनों छमाही में क्रमश: 4-4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई।

2 महीने का एरियर

केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च महीने की सैलरी के साथ ही जनवरी और फरवरी महीने का डीए एरियर भी मिलेगा। दरअसल, डीए में बढ़ोतरी जनवरी से जून तक की छमाही के लिए होगी तो ऐसे में जनवरी और फरवरी महीने का बकाया भत्ता मिलेगा।

डीए बढ़ोतरी का फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा। इसके अलावा पेंशनर्स को भी महंगाई राहत यानी डीआर बढ़ोतरी का फायदा मिलने वाला है। मतलब ये हुआ कि कुल एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के लिए मार्च महीना खुशखबरी देने वाला हो सकता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *