7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को अगले महीने मिलेगा बंपर फायदा, सरकार ने किया ऐलान

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले देशभर में केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। क्यूंकि 1 मई से उन्हें बैंक अकाउंट में बंपर फायदा मिलने वाला है।

आपको बता दें, अगर आप राज्य कर्मचारी हैं तो फिर आपकी मौज होने वाली है। दरअसल, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का फायदा 1 मई से मिलना शुरू हो सकता है। और इसकी शुरुआत पश्चिम बंगाल के राज्य कर्मचारियों से होने वाली है।

14 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

– ममता बनर्जी सरकार ने हाल ही में वित्तीय वर्ष 2024-25 (financial year 2024-2025)  के लिए 3,66,166 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

इस दौरान वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य (CM Chandrima Bhattacharya) ने कर्मचारियों के डीए (DA Hike) में 4 फीसदी की वृद्धि का फैसला लिया था। यह बढ़त एक मई से लागू होगी, जिसका लाभ करीब 14 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

– इसके अलावा पश्चिम बंगाल की सरकार ने चुनाव ड्यूटी (Election Duty 204-2025) के समय सरकारी कर्मचारियों को फ्री स्वास्थ्य सुविधाएं (Free health facilities to employees) भी प्रदान करने का ऐलान किया है। यह फैसला कर्मचारियों को न केवल आर्थिक सहारा प्रदान करेगा, बल्कि उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को भी मजबूत करेगा।

केंद्र के बढ़े हुए DA का भी मिल सकता है लाभ

दूसरी ओर, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए भी अच्छी खबर है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी (4% Hike in DA) की वृद्धि का फैसला लिया है, जिससे उन्हें बड़ा लाभ होगा। सरकार ने डीए को बढ़कर 50 प्रतिशत करने का फैसला लिया है।

इससे पहले कर्मचारियों को 46 प्रतिशत डीए (Dearness Allowance)  का फायदा मिल रहा था। इस वृद्धि का फायदा भी एक जनवरी 2024 से मिलेगा, जो लगभग 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स (Pensioners DA Hike) को मिलेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *