Chandra Grahan : 25 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक टाइम और भारत पर प्रभाव

Chandra Grahan : 25 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक टाइम और भारत पर प्रभाव

साल का पहले चंद्र ग्रहण मार्च में लगेगा। सूर्य व चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने पर चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर यानी 25 मार्च 2024 को लगने जा रहा है। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत 25 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर होगी और दोपहर को लगभग 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा। 2024 का पहला चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, प्रशांतमहासागर समेत कई क्षेत्रों में नजर आएगा। साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण- साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगने जा रहा है।

उपच्छाया से पहला स्पर्श – 10:24 ए एम

परमग्रास चन्द्र ग्रहण – 12:43 पी एम

उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 03:01 पी एम

उपच्छाया की अवधि – 04 घण्टे 36 मिनट्स 56 सेकण्ड्स

उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का परिमाण – 0.95

भारत पर प्रभाव- साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए भारत पर इस ग्रहण का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

किन राशियों पर चंद्र ग्रहण का पड़ेगा शुभ प्रभाव: ज्योतिषाचार्यों की गणना के अनुसार, साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का मेष, मिथुन, सिंह, कन्या राशि वालों को लाभ मिलेगा।

किन राशियों पर चंद्र ग्रहण का पड़ेगा अशुभ प्रभाव: ज्योतिषाचार्यों की गणना के अनुसार, साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का कुंभ, मकर, मीन राशि पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें: चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण करने की मनाही होती है। इस दौरान पूजा-पाठ वर्जित माना गया है। ग्रहण काल में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *