शख्स ने एक ही पेड़ में उगा दिए आलू और टमाटर, वीडियो देखकर पब्लिक हैरान, कहा- ये क्या टेक्निक है भाई?
अगर आप भारतीय खाने को बनाने या खाने के शौकीन हैं, तो इतना तो आप जानते ही होंगे कि देसी खाना बिना आलू और टमाटर के अधूरा है। ये वो दो जरूरी चीजें हैं, जिनकी भारत में बड़े पैमाने पर खेती होती है। लेकिन किसानों के फायदे के लिए आलू प्याज की फसल को लेकर एक नया प्रयोग किया गया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर ‘@agrotill’ नामक पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक ही पौधे में आलू और टमाटर को कैसे उगाया जा सकता है। इस क्लिप में नजर आ रहे शख्स का नाम एलेन जोसेफ है, जो अपने पेज के जरिए लोगों को खेती-किसानी की नई तकनीक और ट्रिक्स के बारे में बताते हैं। इस क्लिप के साथ उन्होंने लिखा है, “पोमेटो क्या है? क्या पोमेटो की खेती फायदेमंद है?
इस वीडियो में बताया गया है कि ग्राफ्टिंग के जरिए चैरी टमाटर और सफेद आलू, दोनों की फसल को एक ही पौधे में उगाया जा सकता है। इसमें कहा गया है कि किसान एक ही पेड़ में दोनों सब्जियों को उगाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।करीब तीन लाख बार लाइक किया गया ये वीडियो नेटिजन्स को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन लोगों का सवाल ये है कि क्या वाकई में इस तरह की खेती करना संभव है। एक यूजर ने पूछा, ‘आलू जमीन के अंदर उगते हैं और टमाटर पौधे पर उगते हैं? अजीब है’। दूसरे ने कहा, ‘यह अद्भुत है, वे दोनों एक ही समय में फल दे रहे हैं और लेकिन उनकी एसीडिटी के बारे में क्या किया जाए?’