आगरा: दिन में मजदूरी और फिर रात में निकलता था ये गैंग, पुलिस मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, एक को लगी गोली
![](https://nehrugrambharati.org.in/wp-content/uploads/2024/02/agra-police-caught-three-criminals-in-encounter_1707812751.jpeg)
आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा के थाना जगदीशपुरा में बिचपुरी फाटक के पास मुठभेड़ तीन वाहन चोर पकड़ लिए गए। पुलिस के घेरने पर गैंग ने गोलियां चलाई। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।पुलिस ने वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य नेत्रपाल, विजयपाल और चीनू को दबोच लिया। नेत्रपाल गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि आरोपी दिन में मजदूरी किया करते थे। वीकेंड पर वाहन चोरी करते थे।
हाल ही में उन्होंने जगदीशपुरा में दो लूट, ट्रांस यमुना में चोरी और सदर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। नेत्रपाल पर 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।