क्या आप भी खराब मेंटल हेल्थ का शिकार है…! अगर है तो इन चीजों से आपको समझना होगा।

हर इंसान की जिंदगी में कुछ ऐसे मोड़ आ जाते हैं। जिनकी वजह से मानसिक स्थिति खराब हो जाती है। अच्छी सेहत मंद जिंदगी के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से हमारा स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। अधिकतर लोग घर की और ऑफिस की जिम्मेदारी में इतना बिजी हो जाते हैं कि वह खुद का सही से ध्यान ही नहीं रख पाते हैं। इस तरह की परेशानी में व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से परेशान होना पड़ता है। इसी वजह से लोगों को आज के समय में बहुत से मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 वो लोग अंदाजा भी नहीं लगा पाते कि उनका यह कारण उनकी खराब जीवनशैली की वजह से हो रहा है। बढ़ते हुए काम के प्रेशर को और खुद को समय ना देने की वजह से जो मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है। उसको किस तरह से रोका जाए और आप खुद भी उसको कैसे पहचाने कि आप मेंटल हेल्थ का शिकार है। इसके ऐसे पांच लक्षण है जिनसे आप बताओ भी कर सकते हैं और खुद को पहचान भी सकते हैं कि आप इस बीमारी के आदी हो गए हैं।

खराब मेंटल स्थिति के लक्षण

खराब मेंटल स्थिति का सबसे बड़ा लक्षण है एकाग्रता में परेशानी होना। अगर आप किसी भी काम में मन लगाकर काम नहीं कर रहे हैं और आपको उस काम को करने में परेशानी आ रही है। ऐसे में घर पर भी काम सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं और ना ही ऑफिस में कर पा रहे हैं। आप जो भी काम कर रहे हैं। उसमें सिर्फ गड़बड़ हो रही है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपकी मेंटल स्थिति ठीक नहीं है।

मानसिक स्थिति सही ना होना इसका दूसरा लक्षण है किसी भी चीज को रखें उसको भूल जाना। कई बार देखा गया है कि कोई भी गंभीर बात होती है या कोई जरूरी सामान होता है उसको रख कर भूल जाते हैं तो याद आने पर भी वह याद नहीं आती है तो यह बात इसकी तरफ इशारा करती है कि आपकी मानसिकता स्थिर नहीं है।

हमेशा अपने आप में दुखी रहना भी मानसिक स्थिति सही ना होने की तरफ संकेत देता है। कई बार हम घर परिवार के सदस्यों के साथ बैठे रहते हैं या दोस्तों के साथ अपना समय बिताते हैं। वहां चाह कर भी अपनी खुशी व्यक्त नहीं कर सकते या खुशी नहीं होती है तो समझ लेना चाहिए कि आप तनाव की स्थिति से गुजर रहे हैं।

 रात के समय में नींद ना आना भी मानसिक संतुलन का एक लक्षण ही होता है रात के समय और सोते समय अलग-अलग बदलाव हो रहे हैं या रात को आपको अचानक से नींद खुल जाती है या फिर सुबह तक आप लेट तक सोते हैं तो यह भी मानसिक स्थिति खराब होने का ही लक्षण है।

खाने की आदत में बदलाव या फिर बहुत कम खाना खाना भी मानसिकता का लक्षण है। इसके लिए आपको बहुत जल्द ही अपने किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना होगा।

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना, चिड़चिड़ा महसूस होना या बात बात पर रोना भी खराब मानसिकता की बीमारी है। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *