Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर त्रिग्र्ही और गजकेसरी योग बन रहा है, इन राशियों की किस्मत चमकने वाली है

इस साल बसंत पंचमी पर ग्रहों की चाल के कारण कई शुभ योग और नक्षत्र संयोग बन रहे हैं। पंचांग गणना के अनुसार वर्षों बाद बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के लिए अश्विनी नक्षत्र और रेवती का संयोग बनता है।

इसके अलावा रवि योग, शुक्र-मंगल-बुध की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। वहीं बसंत पंचमी के दिन मेष राशि में चंद्रमा और बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग बन रहा है, जो लाभकारी माना जा रहा है। बसंत पंचमी पर बनने वाले त्रिग्रही योग और गजकेसरी योग के कारण कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। तो आइए जानते हैं बसंत पंचमी की उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिन पर मां सरस्वती की कृपा होने वाली है-

मिथुन राशि
बसंत पंचमी पर त्रिग्रही योग और गजकेसरी योग का बनना मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जीवन की कठिनाइयां धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। नए अवसर पैदा होंगे. आपका संघर्ष आपके करियर में रंग लाएगा। प्रमोशन के भी योग हैं. साथ ही आपको जंक फूड से दूर रहना चाहिए और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मेष राशि
बसंत पंचमी के दिन बृहस्पति, शुक्र, मंगल, बुध और चंद्रमा की चाल मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ लोग संपत्ति भी खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कई नए काम मिलेंगे। आप छोटी-छोटी कठिनाइयों से आसानी से पार पा लेंगे। प्रेम जीवन में भी रोमांस बना रहेगा। अप्रत्याशित धन लाभ भी हो सकता है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *