Bhojpuri: मनी भट्टाचार्य ने पवन सिंह के साथ किया रोमांस, एक्ट्रेस बोली पलंगिया सोने न दिया

पवन सिंह (Pawan Singh) ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग से धमाल मचा दिया है। पवन सिंह की जोड़ी अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, मोनालिसा लेकर काजल राघवानी सभी के साथ सुपरहिट साबित हुई है।

भोजपुरी सिनेमा को पवन सिंह ने कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। इसके साथ ही पवन सिंह के भोजपुरी गाने भी यूट्यूब पर धमाल मचाते हैं। इन्हीं में से एक भोजपुरी गाना इस समय यूट्यूब पर धूम मचाए हुए है।

‘पलंगिया सोने न दिया’ गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इसमें पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस मनी भट्टाचार्य के साथ जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। यूट्यूब पर अभी तक इस गाने को 33,49,104 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

गाने में दोनों ही सितारे पीले रंग के आउटफिट पहने एकसाथ मैचिंग लुक में काफी जच रहे हैं। आपको बता दें कि पवन सिंह के गाने भोजपुरी सिमेना में खूब वायरल होते हैं साथ ही दर्शकों का उन्हें भरपूर प्यार मिलता है।

वायरल हो रहे ‘पलंगिया सोने न दिया’ गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया है। इसके बोल सुमीत सिंह ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा बशी हैं। इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में पवन सिंह और मनी भट्टाचार्य की केमिस्ट्री जम रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *