बड़ी खबर LIVE: पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम, IMD का अलर्ट जारी

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से ठंड की वापसी हुई है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। आने वाले दिनों में भी पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और बारिश फिर हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 11 से 13 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 12 और 13 मार्च को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी में आज आसमान साफ रहेगा। 09 और 10 मार्च को नई दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं। आनेवाले दिनों में नई दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आज लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। 09 और 10 मार्च को लखनऊ में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 और 13 मार्च को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना है। 9 और 10 मार्च को दक्षिण राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। 7 और 9 मार्च के दौरान ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश होगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *