Bigg Boss 17 Nominations: मन्नारा को लोगों ने बताया सेफ, बॉटम 3 में लिया बिग बॉस 17 के इन सदस्यों का नाम

Bigg Boss 17 Nominations: मन्नारा को लोगों ने बताया सेफ, बॉटम 3 में लिया बिग बॉस 17 के इन सदस्यों का नाम

‘बिग बॉस 17’ का फिनाले 28 जनवरी के दिन होने वाला है। फिनाले से ठीक तीन हफ्ते पहले सात सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं। जी हां, बिग बॉस ने घरवालों को नॉमिनेशन टास्क दिया। इस टास्क के तहत मन्नारा को ईशा, आयशा और विकी ने नॉमिनेट किया। मुनव्वर, विकी, ईशा और आयशा ने अरुण को घर से बेघर करने की इच्छा जताई। समर्थ का नाम आयशा, मुनव्वर और अभिषेक ने लिया। विकी को आयशा, अभिषेक और अरुण ने नॉमिनेट किया। मुनव्वर को आयशा, समर्थ और अरुण ने डेंजर जोन में डाला। वहीं अभिषेक का नाम अरुण, विकी, समर्थ और ईशा ने लिया।

अभिषेक का निर्णय सुन खुश हुए लोग
बिग बॉस 17 के दर्शकों को सबसे ज्यादा मजा तब आया जब अभिषेक ने 17वें सीजन में पहली बार अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया। हालांकि, सिर्फ एक वोट मिलने की वजह से ईशा इस हफ्ते नॉमिनेट नहीं हुईं। बता दें, लोगों को मुनव्वर का आयशा को नॉमिनेट करना भी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अभिषेक और मुनव्वर की तारीफ कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस नॉमिनेशन टास्क से ये साफ हाे गया है कि मुनव्वर और अभिषेक इन दोनों लड़कियों से मूव ऑन कर चुके हैं।

 

बॉटम तीन में ये सदस्य
टास्क के बाद बिग बॉस ने ऐलान किया कि अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय को छोड़कर अन्य सातों सदस्य इस हफ्ते नॉमिनेट हैं। इन सात नॉमिनेटेड सदस्यों में से लोग अरुण, आयशा और समर्थ को बॉटम तीन सदस्य बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि अउरा के जाने के बाद अब अरुण, आयशा और समर्थ में से कोई एक बेघर हो सकता है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *