वसंत पंचमी के दिन घर ले आएं ये चीजें, जाग उठेगी सोई तकदीर

Basant Panchami Date: इस साल 14 फरवरी को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बहुत ज्यादा महत्व है। यह पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन से ही मौसम सुहाना हो जाता है और पेड़-पौधों में नए फूल आने लगते हैं।

वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन ही विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए वसंत पंचमी के त्योहार को बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी बहुत अच्छी मानी जाती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

मां सरस्वती की प्रतिमा
वसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित है। ऐसे में इस दिन सरस्वती जी की प्रतिमा या चित्र खरीदकर घर ले आएं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है।

संगीत से जुड़ी चीज
मां सरस्वती संगीत की देवी कही जाती हैं। ऐसे में संगीत में रुचि रखने वाले लोगों को वसंत पंचमी के दिन बासुरी या फिर कोई वाद्य यंत्र घर लाना चाहिए। ऐसा करने से मां मां सरस्वती प्रसन्न होंगी।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *